✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Bokaro Murder Kand: दोस्त ने  किया भरोसे का "खून" तो हो गया जयंत सिंह का मर्डर ,फिर लाश के साथ क्या हुआ !

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 8:35:15 AM

धनबाद (DHANBAD) : बोकारो के चर्चित जयंत सिंह हत्याकांड में दोस्त ही दागी निकला है. दोस्त के भरोसे पहुंचे जयंत सिंह को हत्यारों के हवाले कर दिया गया. यह खुलासा पुलिस की जांच में हुआ है. पुलिस ने इस मामले के "मास्टरमाइंड" को भी गिरफ्तार कर लिया है. वह इलाके का कुख्यात अपराधी बताया जाता है. पुलिस सूत्रों के अनुसार 10 दिसंबर से लापता जयंत सिंह की हत्या बोकारो सेक्टर 8 डी  स्थित स्कूल मैदान में लाठी से पीट-पीटकर कर दी गई थी. हत्या के बाद उसकी लाश को गिरिडीह के पीरटांड़  थाना क्षेत्र में फेंक दिया गया था.  मुख्य साजिश कर्ता  विनोद खोपड़ी भी पुलिस की गिरफ्त  में है.  पूरी घटनाक्रम में जयंत  सिंह के साथ ही वरुण पासवान की भूमिका संदिग्ध रही.  पुलिस के अनुसार ईगो  में टकराहट की वजह से जयंत  सिंह की हत्या कर दी गई. 

8 दिसंबर को हुआ था विवाद, फिर कर दी गई हत्या 
 
पुलिस सूत्रों के अनुसार 8 दिसंबर को विनोद खोपड़ी से जयंत सिंह की गाड़ी को लेकर मोबाइल पर बहस हुई थी. विवाद सुलझाने के लिए वरुण सामने आया. वरुण पहले से विनोद खोपड़ी और जयंत  सिंह का करीबी था. 10 दिसंबर को वरुण ने ही जयंत सिंह को सेक्टर 8 डी  स्थित स्कूल ग्राउंड में बुलाया. दोनों ने पहले शराब पी, फिर उसी ने विनोद खोपड़ी गैंग के लड़कों को बुलाया और जयंत  सिंह को उनके हवाले कर दिया. लड़कों ने जयंत सिंह को लाठी से जमकर मारा, इसी क्रम में उसकी मौत हो गई.  घटना के बाद जयंत सिंह  के शव  को एक कार  में डालकर गिरिडीह जिले के पीरटांड़  थाना के जलेबिया घाटी के समीप खाई में फेंक दिया गया.  उसके बाद वरुण लौटकर जयंत सिंह की पत्नी के साथ हरला थाना गया.  जयंत की पत्नी ने एफआईआर  कराई, इसके बाद घटना में शामिल सभी  आरोपी फरार हो गए.  

बोकारो पुलिस की एसआईटी ने किया है पुरे  मामले का खुलासा 

उसके बाद पुलिस ने एसआईटी  का गठन किया. पुलिस को कुछ सुराग मिले, उसके बाद पुलिस ने 14 दिसंबर को ओडिशा के भुवनेश्वर के एक होटल से विनोद खोपड़ी को गिरफ्तार किया. विनोद की निशानदेही पर 15 दिसंबर को जयंत सिंह का शव  गिरिडीह से बरामद किया गया. फिर 5 और अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार अभियुक्तों में बिनोद कुमार उर्फ बिनोद खोपड़ी, मनोज कुमार उर्फ लुसी, संजय कुमार उर्फ संजय डोम, आनंद कुमार, वरुण कुमार उर्फ वरुण पासवान, संजय सिंह उर्फ कट्ठा शामिल है. पुलिस ने अभियुक्तों के पास से एक कार (जेएच 09 एएक्स 8065), दो मोबाईल, चार लाठी बरामद किया है.

रिपोर्ट-धनबाद ब्यूरो

Tags:DhanbadBokaroMurderSITArresting

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.