✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बोकारो:जगरनाथ महतो के नाम पर 689 करोड़ की लागत से बनेगा मेडिकल कॉलेज, कैबिनेट से मिली मंजूरी के बाद  बीजेपी और जेएमएम में मची श्रेय लेने की होड़  

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 11:01:04 AM

बोकारो(BOKARO):हेमंत सोरेन की सरकार ने बोकारो में स्वर्गीय जगरनाथ महतो के नाम से 500 बेड का मेडिकल कॉलेज बनाने को लेकर कैबिनेट से स्वीकृति दे दी है.यह अस्पताल सेक्टर 12 फोर लेन के पास बनेगा. इसके लिए राज्य सरकार ने राशि भी स्वीकृत कर दी है. बोकारो में यह मेडिकल कॉलेज 689 करोड़ की लागत से बनेगा.

भारत सरकार के उपक्रम से मेडिकल कॉलेज के लिए हमने जमीन दिलवाई- बीजेपी

वहीं मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति मिलने के बाद श्रेय लेने की होड़ लग गई है. बोकारो के बीजेपी विधायक बिरंचि नारायण ने एक ओर जहां इसे अपनी उपलब्धि बताते हुए सरकार को बधाई दी है, तो वहीं दूसरी ओर जेएमएम और कांग्रेस ने किस राज्य सरकार के बेहतर सोच का नतीजा बताया है.इसको लेकर घमासान भी शुरू हो गया है. बीजेपी विधायक ने कहा कि भारत सरकार के उपक्रम से मेडिकल कॉलेज के लिए हमने जमीन दिलवाई और लगातार विधानसभा में सवाल उठाने की वजह से यह मेडिकल कॉलेज धरातल पर उतर रहा है.

यह मुख्यमंत्री और हमारे प्रदेश अध्यक्ष के बेहतर सोच का नतीजा है- जेएमएम

वहीं कांग्रेस प्रदेश सचिव मनोज कुमार ने कहा कि पिछले 18 वर्षों तक बीजेपी की सरकार राज्य में रही है, और केंद्र में सरकार रहने के बाद भी कभी बीजेपी ने मेडिकल कॉलेज के लिए सपना नहीं देखा, यह मुख्यमंत्री और हमारे प्रदेश अध्यक्ष के बेहतर सोच का नतीजा है, क्योंकि मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष दोनों का ताल्लुक बोकारो से है.झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष हीरालाल मांझी ने कहा कि पिछले 18 वर्षों तक बीजेपी की सरकार प्रदेश में रही उन्होंने प्रयास किया तो नहीं हुआ और हेमंत सोरेन की सरकार ने 4 वर्षों में ही से धरातल पर उतारने का काम किया. यह पूरी तरह से सरकार की उपलब्धि है.

 

Tags:Jagarnath MahatoJagarnath Mahato newsJagarnath Mahato jharkhandJagarnath Mahato news todayJagarnath Mahato jmmJagarnath Mahato dumriMedical collegeMedical college in bokaroMedical college in jharkhandJagarnath Mahato medical collagebjp mla biranchi narayan singhbjpbjp newsbjp jhakhandjmmcm hemant soren

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.