✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पूछ रहा बोकारो-सांसद महोदय, विधायक जी-कब तक केंद्र, राज्य के बीच  "पेंडुलम" बना रहेगा हमारा बहु प्रचारित एयरपोर्ट !

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 5:03:50 AM

धनबाद (DHANBAD) : बोकारो का एयरपोर्ट राजनीतिक मुद्दा बनता जा रहा है. राज्य सरकार और केंद्र सरकार के बीच "पेंडुलम" की तरह झूलता यह एयरपोर्ट सांसद ढुल्लू महतो और विधायक श्वेता सिंह के लिए भी बड़ी चुनौती है. विधायक श्वेता सिंह पर सीधा आरोप है कि उन्होंने चुनाव के पहले भरोसा दिया था कि चुनाव जीतने के बाद एयरपोर्ट को चालू करना पहली प्राथमिकता होगी. लेकिन यह मामला उलझता जा रहा है. बोकारो स्टील लिमिटेड भी सवालों के घेरे में है, तो राज्य सरकार पर भी कई आरोप है. केंद्र सरकार पर भी कई सवाल खड़े किए जा रहे है. सूत्र बताते हैं कि अब तक इस एयरपोर्ट पर कई करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके है. 

डायरेक्टर जनरल का सिविल एविएशन से लाइसेंस ही नहीं 
 
लेकिन अभी भी डायरेक्टर जनरल का सिविल एविएशन से लाइसेंस का इंतजार है. उड़ान शुरू नहीं होने का यह भी एक बहुत बड़ा कारण है. एयरपोर्ट का काम पूरा होने के बाद  पहाड़ी पर लाइट लगाना था. बगल के बूचड़खाने को हटाना था, लेकिन न लाइट लगी और बूचड़खाना हटाया गया. अलबत्ता 2024 में ही भरोसा मिला था कि लाइसेंस की प्रक्रिया जल्द पूरी हो जाएगी. इसके बाद बोकारो एयरपोर्ट चालू हो जाएगा. बताया जाता है कि एयरपोर्ट शुरू करने के लिए कुछ तकनीकी कार्य केंद्र और राज्य सरकार के बीच फंसे हुए है. 

एंबुलेंस नहीं, मौसम उपकरण नहीं, कैसे चालू होगा 

पहाड़ी पर लाइट लगाना, एक एंबुलेंस तथा मौसम उपकरण उपलब्ध कराना  राज्य सरकार के जिम्मे है. एयरपोर्ट के लिए एनवायरनमेंट और प्रदूषण क्लीयरेंस भी लेना है. लेकिन ठोस पहल नहीं हो रही है.  इस बीच बोकारो एयरपोर्ट राजनीतिक मुद्दा बन गया है. सांसद ढुल्लू महतो पर आरोप लगाया गया था कि वह बोकारो के विकास में रुचि नहीं ले रहे हैं और उनका प्रयास है कि धनबाद में एयरपोर्ट शुरू हो सके.  इसको लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने सांसद ढुल्लू  महतो का पुतला भी दहन किया था.  इसके जवाब में भाजपा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला जलाकर यह बताने की कोशिश की थी कि मेरे नेता पर अगर लांछन लगाया गया, तो हम भी चुप नहीं रहेंगे. 

विधायक भी मिली केंद्रीय मंत्री से 
 
इधर, श्वेता सिंह भी इस मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री से मिली और एयरपोर्ट चालू कराने  का अनुरोध किया. इधर, पता चलता है कि शनिवार को धनबाद के विधायक राज सिन्हा  के नेतृत्व में विधानसभा की समिति, जो बोकारो गई थी. उसने भी बोकारो स्टील प्लांट और बोकारो जिला प्रशासन को निर्देशित किया कि जल्द से जल्द अपने जिम्मे  का काम पूरा कर ले. विधायक श्वेता सिंह की पार्टी फिलहाल झारखंड सरकार में शामिल है. इसलिए राज्य सरकार के अधूरे कार्यों को पूरा करने का दबाव श्वेता सिंह पर भी है. 

झामुमो भी अपने को अलग नहीं रख सकता 
 
झामुमो के नेताओं पर भी है, तो ढुल्लू महतो  तो सांसद ही है. 20 मई को सांसद  ढुल्लू महतो ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा था कि धनबाद को हवाई मार्ग से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम. नई दिल्ली में माननीय नागरिक उड्डयन मंत्री जी से मुलाकात कर धनबाद हवाई अड्डे के नवनिर्माण को लेकर सकारात्मक और सार्थक चर्चा हुई. यह प्रयास न केवल क्षेत्रीय उद्योगों और व्यवसाय को नई उड़ान देगा, बल्कि श्रीशिखर जी जैसे पवित्र तीर्थ स्थल यात्रा को भी श्रद्धालुओं के लिए अधिक सहज और सुगम बनाएगा. सांसद के इस पोस्ट के बाद राजनीति गर्म हो गई और सांसद के साथ-साथ विधायक पर भी बोकारो हवाई अड्डे से उड़ान शुरू करने का दबाव बढ़ गया है. 

रिपोर्ट-धनबाद ब्यूरो 

Tags:DhanbadBokaroAirportSaansadWidhayak

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.