✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रामगढ़ पहुंचे बोकारो आईजी, पतरातू–भुरकुंडा फायरिंग कांड की जांच तेज

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 17, 2026, 6:40:04 PM

रामगढ़(RAMGARH):बोकारो प्रक्षेत्र के आईजी का आगमन आज रामगढ़ में हुआ. सबसे पहले वे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इसके बाद आईजी ने पुलिस अधीक्षक अजय कुमार और जिले के सभी पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की.

 पतरातू–भुरकुंडा फायरिंग कांड की जांच तेज

बैठक के दौरान आईजी ने पतरातू और भुरकुंडा में हाल के दिनों में हुई फायरिंग की घटनाओं पर गंभीर चर्चा की, उन्होंने कहा कि इन मामलों की जांच तेजी से की जा रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. इसके लिए एटीएस की टीम गठित की जा रही है, जो संगठित अपराध गिरोहों के खिलाफ विशेष अभियान चलाएगी.आईजी ने बताया कि रामगढ़ पुलिस संगठित अपराध के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई कर रही है. कई गिरोहों के सदस्यों की गिरफ्तारी की जा चुकी है.सक्रिय अपराधी राहुल दुबे के खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गई है.साथ ही अमन श्रीवास्तव, राहुल दुबे और राहुल सिंह जैसे संगठित गिरोहों को सर्विलांस पर रखा गया है.

रामगढ़ पुलिस पूरी तरह सतर्क है

उन्होंने कहा कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है. पुलिस लगातार संगठित अपराध गिरोह के गुर्गों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी है और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है.आईजी ने स्पष्ट किया कि भुरकुंडा और पतरातू जैसे इलाकों में सक्रिय संगठित गिरोहों को समाप्त करने के लिए रामगढ़ पुलिस पूरी तरह सतर्क है.एटीएस के माध्यम से संगठित अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और उनकी संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई जाएगी.

Tags:bokaro newsbsl bokaro newsbokaro city newsbokaro news livebokaro news todaybokaro news aaj kabokaro clash newsbokaro today newsbokaro hindi newsbokaro news updatelatest news bokarobokaro latest newsbokaro muharram newsbokaro mob attack newsjharkhand bokaro newsbokaro steel plant newsbokaro zameen vivad newsbokaro steel plant news todaywatch important news of bokarobokaronewsbokarobig newsvideonewsbokarobokaro headlinesbokaro hadsabokaro marketbokaro policebokaro update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.