✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद पहुंचे बोकारो आईजी ,की समीक्षा बैठक : अपराधियों पर बेहिचक लगे Crime Control Act!!

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 3:07:25 AM

 

धनबाद(धनबाद) | धनबाद  में गुरुवार को बोकारो प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक  सुनील भाष्कर  की अध्यक्षता में विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक हुई.  बैठक में धनबाद जिला पुलिस के सभी शीर्ष अधिकारी मौजूद रहे.  आईजी  ने बैठक के दौरान धनबाद में हाल के दिनों में घटित अपराधों का बिंदुवार विश्लेषण किया.  

खास तौर पर संपत्ति मूलक अपराध-जैसे चोरी, लूट, छिनतई, गृहभेदन पर विशेष समीक्षा की गई.  उन्होंने बताया कि धनबाद पुलिस ने पिछले कुछ माह में अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन किया है.  आईजी  ने कहा कि सभी थाना प्रभारियों को संपत्ति मूलक अपराधों को रोकने के लिए ठोस रणनीति पर काम करने का निर्देश दिया गया है. 

 खासकर अपराधी प्रवृति वाले व्यक्तियों पर सीसीए (Crime Control Act) लगाने, जेल से रिहा होने वाले अपराधियों पर निरंतर निगरानी, पुराने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन, सक्रिय गैंगों पर कानूनी नकेल कसने जैसे कार्यों को प्राथमिकता के साथ पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है. आईजी  ने बताया कि जिले में सक्रिय कई संगठित अपराध गिरोहों पर कार्रवाई की गई है, जिससे ऐसे मामलों में उल्लेखनीय कमी दर्ज हुई है.  

बैठक में सभी थाना प्रभारियों को क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, पेट्रोलिंग पार्टी को अधिक सक्रिय करने और सिटी हॉक्स को लगातार मोड पर रखने का निर्देश दिया गया.  आईजी ने कहा कि गश्ती  दल की निगरानी वरिष्ठ अधिकारी लगातार करेंगे, ताकि अपराधियों में भय का माहौल बना रहे और आम जनता सुरक्षित महसूस करे.

Tags:DhanbadIGSamikshaNirdehCCA;

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.