✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बोकारो: मानवता हुई शर्मसार, पुलिस की मौजूदगी में कोनार नदी से  पैर में रस्सी बांधकर निकाला गया व्यक्ति का शव

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 8:59:16 AM

बोकारो(BOKARO): बोकारो जिले के बोकारो थर्मल थानाक्षेत्र अंतर्गत बोड़िया बस्ती के समीप कोनार नदी में एक व्यक्ति का शव देखे जाने की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा स्थानीय थाना को दी गई. सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार सिंह दल बल के साथ घटना स्थल पहुंचे, एवं शव को नदी से निकालकर मृतक के जांच पड़ताल में जुट गए. पुलिस के अनुसार मृतक कहां का है, यहां कैसे पहुंचा इसकी पड़ताल की जा रही है. वहीं नदी से शव निकालने के दौरान मानवता शर्मसार हो गई. पुलिस के मौजूदगी में शव के एक पैर में रस्सी बांधकर उसे खीच कर निकाला गया। जबकि शव को नदी से बाहर आसानी से निकाला भी जा सकता था.

वहीं इस संबंध में बोकारो जिप अध्यक्ष सुनीता देवी ने कहा कि प्रशासन की मौजूदगी में नदी से शव को निकालने के दौरान मानवता को शर्मसार किया गया है. जिले में बैठक के दौरान इस बात को उठाउंगी, और जो भी इसमें दोषी होंगे,उनपर कार्यवाही करने की अनुशंसा करूँगी. समाजसेवी चितरंजन साव ने भी इसे मानवता को शर्मसार करने वाली बात कही है.

बोकारो, गोमिया से संजय कुमार की रिपोर्ट,

Tags:Jharkhand newsBokaro newsDead body found in bokaroBokaro policeBokaro breaking news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.