✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बोकारो वन भूमि घोटाला: धनबाद के रजिस्ट्रार के घर भी पहुंची ईडी की टीम, मचा हड़कंप

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 7:49:54 AM

धनबाद(DHANBAD): बोकारो वन भूमि घोटाले को लेकर मंगलवार को चल रही छापेमारी के क्रम में धनबाद के रजिस्ट्रार के आवास  पर भी छापेमारी की सूचना है. वन भूमि घोटाले में ईडी  ने झारखंड की राजधानी सहित अन्य शहरों के कई जगहों पर छापेमारी कर रही है.  बताया जाता है कि कई बिल्डर, अंचल कर्मी और कार्यालय पर रेड  चल रही है.  मंगलवार की सुबह से यह रेड  की जा रही है.  बोकारो वन  भूमि घोटाले में 117 एकड़ से अधिक जमीन गलत दस्तावेज के आधार पर बेचने का आरोप है.  इस संबंध में प्राथमिकी  18 मार्च 2024 को दर्ज की गई थी.

फिलहाल सीआईडी इस मामले की जांच कर रही थी.  इसी मामले को प्रवर्तन निदेशालय ने टेकओवर किया है.  सूत्र बताते हैं कि 117 एकड़ जमीन बोकारो इस्पात संयंत्र को लौटानी थी  लेकिन उसे वापस नहीं किया गया और इस पूरी जमीन को दूसरे के हाथों बेच दिया गया है.  इसी क्रम में धनबाद के रजिस्ट्रार रामेश्वर सिंह की आवास  पर भी ईडी  की टीम पहुंचकर छापेमारी कर रही है.  हीरापुर हटिया रोड में रजिस्ट्रार का सरकारी आवास है. सूत्र बताते है कि धनबाद से पहले वह बोकारो में पोस्टेड थे.  इस छापेमारी के बाद धनबाद के रजिस्ट्री कार्यालय में भी हड़कंप है. आवास में आने -जाने वालों पर रोक है. परिसर को सुरक्षा बलों ने अपने घेरे में ले रखा है. भीतर अधिकारी जाँच -पड़ताल और पूछ ताछ कर रहे है. 

धनबाद से संतोष की रिपोर्ट 

Tags:DhanbadED TeamRegistrarRaidBokaroBokaro forest land scam:Ed raid in dhanbad

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.