✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बोकारो: फुसरो में एक बार फिर हुई फायरिंग, इलाके में दहशत

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 1:19:49 AM

बोकारो(BOKARO): बोकारो जिले के बेरमो थाना क्षेत्र अंतर्गत फुसरो स्थित मेघदूत मार्केट के ज्ञान ज्वैलर्स में गोली चली है. जानकारी के अनुसार बाइक सवार अपराधियों ने एक राउंड गोली चलाई है. गोली ज्ञान ज्वेलर्स के सामने सीसा में लगा है. वहीं बाइक सवार फायरिंग करते हुए फुसरो से बैंक मोड़ की तरफ भागते चले गए. सूचना मिलते ही बेरमो थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई है.

आपको बता दें कि बीते 17 मई को भी फुसरो के मोती अलंकार ज्वेलर्स में अपराधियों ने दो राउंड फायरिंग की थी, जिसमें दुकान के अंदर बैठे दुकान के मालिक बाल बाल बच गए थे. इस बात को लेकर युवा व्यवसायी संघ फुसरो के द्वारा आक्रोशित होकर सड़क जाम कर दिया गया था एवं बाजार की सभी दुकानों को बंद कर दिया था. 17 मई को हुई घटना के बाद घटनास्थल पर पहुंचे बेरमो डीएसपी वशिष्ठ नारायण सिंह ने दुकानदारों को आश्वस्त किया था की 48 घंटा के अंदर हम लोग अपराधियों तक पहुंच जाएंगे और उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इस आश्वासन के बाद दुकानदारों ने सड़क जाम हटाया था एवं वापस अपने-अपने दुकान खोले थे. एक महीने के अंतराल में दूसरी बार अपराधियों द्वारा ज्वेलरी के दुकान पर फायरिंग कर अपनी धमक पहुचाने और डर पैदा करने का प्रयास किया है. 

बोकारो, गोमिया से संजय कुमार की रिपोर्ट

Tags:Jharkhand newsBokaro today newsBokaro newsCrime newsBokaro policeCrime news bokaro

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.