✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बोकारो: आठ वर्षीय बच्ची हुई हैवानियत की शिकार, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 2:58:29 AM

बोकारो(BOKARO): बोकारो जिले के बेरमो अनुमण्डल में दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है. पेटरवार थाना क्षेत्र के ओरदाना पंचायत का एक गांव महलीजारा में करीब आठ वर्षीय एक आदिवासी बच्ची की दुष्कर्म के बाद गला घोटकर कर हत्या का मामला सामने आया है. वहीं हत्या के बाद शव को घर से महज कुछ ही दूरी पर सुनसान झाड़ियों में छुपा दिया गया था. परिजनों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जतायी है. बच्ची का पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक ने भी प्रथम दृष्टया दुष्कर्म के बाद गला दबा कर हत्या करने की बात कही है.

परिजनों ने बताया कि बच्ची अपनी दादी के मायके,शादी समारोह में शामिल होने आई थी. कार्यक्रम में शामिल होकर वापस घर लौटने की लोग तैयारी कर रहे थे कि एकाएक बच्ची गायब हो गई. जिसके बाद काफी खोजबीन की गई, पर उसका कोई पता नहीं चल सका. सुबह खून से लथपथ शव घर के बगल सुनसान झाड़ियों में मिलने की सूचना पर पेटरवार थाना से पुलिस की टीम पहुंची और जांच में जुट गई है.  घटना स्थल पर पहुंचे बेरमो एसडीपीओ विशिष्ठ नारायण सिंह ने बताया कि लड़की के साथ दुष्कर्म किये जाने की संभावना के बाद हत्या का मामला लग रहा है. पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में तेनुघाट अनुमंडल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया. पुलिस घटना की हर बिंदुओ पर जांच कर रही.

बोकारो, गोमिया से संजय कुमार की रिपोर्ट

Tags:jharkhand newsbokaro newsrape with eight year girlcrime newsbokaro policebokaro crime

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.