✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बोकारो: सर्विस राइफल से सीआरपीएफ जवान ने खुद को मारी गोली, मौके पर मचा हड़कंप 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 12:52:42 PM

बोकारो(BOKARO): बोकारो जिले के रहावन ओपी थाना क्षेत्र में सीआरपीएफ 26 बटालियन जी कम्पनी के एक जवान ने मंगलवार को अपने ही सर्विस राइफल से खुद को गोली ली. जानकारी के अनुसार जवान का नाम रामबाबू राय  है. मृतक रंका, चोरधरा पतरातू का रहने वाला था.  

यह है पूरा मामला 

बताया जाता है कि वह रात्रि पाली की ड्यूटी करके अपने बैरक में लौटा था.  मंगलवार की सुबह लगभग आठ-साढ़े आठ बजे उसके बैरक से गोली चलने की आवाज आई.  गोली की आवाज़ सुनकर अधिकारी सहित अन्य जवान दौड़कर उसके बैरक में पहुंचे.  तबतक जवान रामबाबू राय ने अपने सर्विस रायफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी. सूचना मिलते ही रहावन ओपी प्रभारी सुनील कुमार दल-बल के साथ सीआरपीएफ कैम्प पहुंचे.  शव को कब्जे में लेते हुए कागजी कार्यवाही करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल तेनुघाट भेज दिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. वहीं पुलिस के द्वारा मृतक के घरवालों को सूचना दे दी गई है.  

 रिपोर्ट: संजय कुमार, बोकारो, गोमिया 

Tags:jharkhand newsbokaro newscrime news bokarobokaro policecrime in bokarojharkhand policeCRPF jawan shot himself in bokaro

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.