✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बोकारो : देर रात झामुमो नेता को अपराधियों ने मारी गोली, क्षेत्र में भय का माहौल

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 10:20:15 AM

बोकारो (BOKARO): बोकारो जिले में कल देर रात अपराधियों ने झामुमो नेता अब्बास खान को गोली मार दी है. बताया जा रहा है कि अब्बास खान को अपराधियों ने उनके घर के बाहर गोली मारी है. जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए थे. जिसके बाद उन्हों बोकारों के जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

घर जाने के दौरान अपराधियों ने अब्बास खान को मारी गोली

यह घटना बोकारो जिले के बेरमो अनुमंडल के दुग्घा थाना क्षेत्र की है. घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि देर रात अब्बास खान अपने घर जा रहे थे. तभी तीन की संख्या में अपराधी वहां पहुंचे और उन पर तीन गोली चला दी. जिसमें एक गोली उनके पेट में, दूसरी गोली सीने में और कंधे में लगी है. गोली लगने के बाद वह बुरी तरह घायल होकर जमीन पर गिर गए थे. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं इस घटना के बाद कुछ ग्रामीणों का कहना है कि इस से पहले कभी भी क्षेत्र में इस प्रकार की घटना नहीं हुई है. इस घटना से पूरे क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है.

पुलिस मामले की जांच में जुटी

वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी अस्पताल पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुट गई. इस मामले में बेरमों थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा. उन्होंने बताया कि जब अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया तो वहां मौजूद सभी लोग इधर-उधर भागने लगे. जिस वजह से किसी ने तीनों अपराधियों को नहीं देखा. पुलिस ने घटना स्थल से 9 एमएम गोली का खोखा बरामद किया है.

Tags:BokaroCriminals shotJMM leader late nightatmosphere offear in the area

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.