✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बोकारो:पार्लर संचालक के साथ मारपीट और छेड़छाड़ का मामला, फरार आरोपियों के घर पुलिस ने गाजे बाजे के साथ इश्तिहार किया चस्पा 

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 12:22:06 AM

बोकारो(BOKARO):बोकारो सेक्टर 4 थाना क्षेत्र के सिटी सेंटर में 4 जून की रात पार्लर संचालक अमिता मिश्रा के साथ मारपीट और छेड़छाड़ के मामले में अब तक फरार चल रहे अभियुक्त अखिलेश कुमार उर्फ डब्बू, चंदन कुमार और आलोक कुमार पुलिस की गिरफ्त से दूर है. पुलिस ने इसको लेकर फरार चल रहे आरोपियों के घर पर सेक्टर 4 थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर इश्तहार चस्पा करने का काम किया है.

न्यायालय के वारंट निर्गत होने के बाद भी आरोपियों ने न्यायालय में सरेंडर नहीं किया

न्यायालय के आदेश के बाद सेक्टर 4 थाना पुलिस आज गाजे बाजे के साथ तीनों के घर पहुंची और इश्तहार चस्पा किया. न्यायालय के द्वारा वारंट निर्गत होने के बाद भी इन तीनों आरोपियों ने न्यायालय में सरेंडर नहीं किया. जिसके बाद न्यायालय ने इश्तिहार जारी किया है. पार्लर संचालक के साथ बीजेपी नेता आलोक कुमार, बीजेपी समर्थक अखिलेश कुमार और व्यवसायी चंदन कुमार ने मारपीट करते हुए छेड़छाड़ किया था.

यदि आरोपी न्यायालय में सरेंडर नहीं करते हैं तो घर की कुर्की होगी

 इसके बाद भी यदि आरोपी न्यायालय में सरेंडर नहीं करते हैं तो अब घर को कुर्की करने का काम निर्धारित तारीख के बाद किया जाएगा. आपको बता दें कि पार्लर संचालक अमिता मिश्रा  से देर रात इन दरिंदों ने दुर्रव्यवहार किया था, जिसके खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया गया था.

रिपोर्ट-संजीव कुमार

Tags:Assault and molestation caseAssault and molestation case JharkhandAssault and molestation case bokaroBokaro sector 4 policeJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayBokaroBokaro newsBokaro news todayCrime in bokaroCrime in jharkhandCrime news bokaroCrime news jharkhand

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.