✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बोकारो स्टील प्लांट के मुख्य महाप्रबंधक गिरफ्तार, प्रबंधन ने मानी अप्रेंटिस संघ की सभी मांग, मृतक के परिवार को मिलेगा 20 लाख का मुआवजा

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 9:02:47 AM

टीएनपी डेस्क: बोकारो में विस्थापित युवक की मौत के बाद आक्रोशितों ने आज बोकारो बंद बुलाया है. बंद का असर भी देखने को मिला है. आक्रोशितों ने कई जगहों पर टायर जलाकर जाम लगा दिया है तो कई गाड़ियों में तोड़-फोड़ की गई. यहां तक की बड़े-बड़े वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया है. वहीं, बोकरो उपायुक्त विजया जाधव के आदेश पर BSL के मुख्य महाप्रबंधक हरि मोहन झा को गिरफ़्तार कर लिया गया है. इसके साथ ही अप्रेंटिस संघ की सभी मांग भी मान ली गई है. इसके अलावा तीन महीने के अंदर सभी को नियुक्ति पत्र भी सौंप दिया जाएगा. इसके अलावा मृतक के परिवार को 20 लाख रुपए का मुआवजा और परिवार के किसी सदस्य को नौकरी देने की भी बात कही गई है.

बता दें कि बोकारो स्टील के मुख्य प्रशासनिक गेट के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना दे रहे विस्थापित अप्रेंटिस संघ के सदस्यों पर सीआईएसएफ और पुलिस ने 3 अप्रैल को लाठी चार्ज कर दिया था. इस लाठी चार्ज की घटना में एक 23 वर्षीय विस्थापित प्रेम महतो की मौके पर मौत हो गई. मौत के बाद स्थानीय आक्रोशित हो गए. वहीं, मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए उपायुक्त विजया जाधव ने देर रात सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक की और मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमिटी का गठन किया. डीसी विजया जाधव ने गठित कमेटी को जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपने को कहा है.

 

Tags:झारखंडझारखंड न्यूजझारखंड अपड़ेटबीसीएलबोकारो स्टील प्लांटबीसीएल प्रबंधनअप्रेंटिस संघमुआवजाबोकारो उपायुक्त विजया जाधवबोकारो बंदJharkhandJharkhand NewsJharkhand UpdateBCLBokaro Steel PlantBCL ManagementApprentice UnionCompensationBokaro Deputy Commissioner Vijaya JadhavBokaro Bandh

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.