☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बोकारो: अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटी ऑटो, दुर्घटना में चालक की मौत, चार लोग घायल

बोकारो: अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटी ऑटो, दुर्घटना में चालक की मौत, चार लोग घायल

बोकारो (BOKARO):  गोमिया थाना क्षेत्र अंतर्गत हजारी मोड़ के पास पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार को एक ऑटो के अनियंत्रित होकर पलट जाने से ऑटो चालक संजय कुमार साव (48 वर्ष) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि ऑटो में सवार चार यात्री को भी  चोटें आई है,जिनका स्थानीय अस्पताल में इलाज किया गया है. सूचना मिलते ही गोमिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए भेजने की तैयारी कर रही है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि ऑटो चालक गोमिया से सवारी लेकर कथारा की ओर जा रहा था,तभी बीच रास्ते में हजारी मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के समीप ऑटो का टायर ब्लास्ट हो गया. जिससे ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक झाड़ी में पलट गया. इस दुर्घटना में ऑटो चालक संजय कुमार साव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और वहीं ऑटो में बैठे चार यात्रियों को हल्की चोटें आई है. जानकारी के अनुसार मृतक कथारा चार नंबर कॉलोनी का रहने वाला है और उसके दो पुत्र एवं पत्नी है. जिसका रो रो कर बुरा हाल है. समाचार लिखे जाने तक घटनास्थल पर पुलिस मामले की जांच कर रही है.

बोकारो, गोमिया से संजय कुमार की रिपोर्ट,

Published at:11 Apr 2025 08:12 AM (IST)
Tags:Jharkhand newsBokaro newsRoad AccidentAuto accident in bokaroBokaro policeAccident news
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.