☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बोकारो: स्कूली बच्चों से भरा ऑटो पलटा,आधा दर्जन बच्चे घायल 

बोकारो(BOKARO): बोकारो जिले के बोकारो थर्मल थानाक्षेत्र अंतर्गत कंजकीरों नई बस्ती की समीप मुख्य सड़क पर स्कूली बच्चों को ले जा रही ऑटो पलट गई. जिसमें ऑटो में सवार लगभग आधा दर्जन बच्चे घायल हो गए. सभी घायल बच्चों को तत्काल डीवीसी अस्पताल लाया गया और डाक्टरों की देख रेख में इलाज किया गया. 

ऑटो में बोकारो थर्मल थानाक्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के छात्र व छात्राएं बैठे हुए थे. इस संबंध में ऑटो चालक से पूछने पर उसने बताया तेज रफ्तार से आ रही मोटरसाइकिल को बचाने के क्रम में यह घटना घटी है. वहीं इस घटना में ऑटो चालक की भी चोटे आई है. घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय बोकारो थर्मल पुलिस दलबल के साथ डीवीसी अस्पताल पहुंची. वहीं समाजसेवी सीमा देवी,मंजूर आलम,लालमोहन,पिंटू अग्रवाल,स्थानीय मुखिया सहित काफी संख्या में लोग डीवीसी अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल-चाल जाना. 

रिपोर्ट: संजय कुमार, बोकारो/ गोमिया 

Published at: 23 Jan 2024 06:14 PM (IST)
Tags:jharkhand newsbokaro newsauto overturnedschool children filled auto reflex

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.