✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बोकारो: अवैध कोयला उत्खनन के खिलाफ प्रशासन का चला बुलडोजर, माफियाओं में हड़कंप

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 12:49:24 AM

बोकारो(BOKARO): बोकारो जिला अंतर्गत गोमिया एवं बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र से सटे करमटीया में चल रहे अवैध कोयला उत्खनन के खिलाफ एक बार फिर से प्रशासन का बुलडोजर चला है. वहीं करमटीया क्षेत्र में अवैध कोयला उत्खनन के पश्चात जमा कर रखे गए लगभग दो टन कोयला को प्रशासन ने जब्त कर लिया है.

बता दें कि गोमिया थाना एवं बोकारो थर्मल थाना के सीमावर्ती क्षेत्र करमटिया में CCL पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी, गोमिया के द्वारा संयुक्त रूप से छापामारी किया गया. जहां बंद कोलियरी से ग्रामीणों द्वारा रेटहोल बनाकर अवैध रूप से कोयला उत्खनन किया जाता था. प्रशासन ने उस रेटहोल को जेसीबी मशीन की मदद से बंद कर दिया है. वहीं बोरा में भरकर रखा गया करीब दो टन कोयला भी जप्त किया गया है.

इस संबंध में गोमिया थानाप्रभारी रवि कुमार ने बताया कि अवैध कोयला संचालन से सरकारी राजस्व का नुकसान होता है, साथ में कोयले का दुरूपयोग भी होता है. उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई से अवैध कोयला उत्खनन पर रोक लगाने और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी. वहीं प्रशासन की इस कार्यवाही से कोयला माफिया में हड़कंप मचा हुआ है 

बोकारो, गोमिया से संजय कुमार की रिपोर्ट,

Tags:Jharkhand newsBokaro newsAdministration runs bulldozer against illegal coal miningIllegal coal miningBokaro policeCoal miningIllegal coal mining in Bokaro

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.