☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

देवघर: अज्ञात युवती का संदेहास्पद स्थिति में नदी से शव बरामद, हत्या कर शव को फेंकने का आशंका

देवघर: अज्ञात युवती का संदेहास्पद स्थिति में नदी से शव बरामद, हत्या कर शव को फेंकने का आशंका

देवघर (DEOGHAR) : देवघर में चितरा थाना अंतर्गत गबड़ा पुल के नीचे एक युवती का संदेहास्पद स्तिथि में शव मिला है. मिली जानकारी के अनुसार युवती का शव पानी में तैरता हुआ नदी किनारे मिला है. फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं अभी तक शव की पहचान नहीं की गई है. 

हत्या कर शव को फेकने की आशंका 

स्थानीय लोग ने जानकारी देते हुए कहा कि जब सुबह वे नदी स्नान करने के लिए गए थे. तभी युवती के शव को नदी में बहता हुआ दिखा, जिसके बाद सभी के मदद से  शव को बाहर निकाला गया. स्थानीय लोगों द्वारा आशंका जताई जा रही है युवती की हत्या कर शव को पुल से नदी में फेंक दिया गया है. वहीं शव को निकालने के बाद चितरा थाना को इसकी जानकारी दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है.

जांच में जुटी पुलिस  

फिलहाल पुलिस अज्ञात युवती की पहचान करने और मामले की छानबीन में जुट गई है. वहीं संदेहास्पद स्थिति में युवती का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. क्षेत्र में विभिन्न तरह की चर्चाएं की जा रही है.

रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा

Published at: 12 Oct 2023 12:04 PM (IST)
Tags:deoghar newsjharkhand newsdeoghar crime newscrime newsmurder in deoghardeoghar police

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.