✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर: नदी में तैरता मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 12:37:50 AM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना अंतर्गत बड़ौदा घाट नदी पर उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया. जब नदी घाट पर एक अज्ञात युवक का तैरता हुआ शव बरामद हुआ. जिसके बाद पूरे इलाके में होने सनसनी फैल गई.  घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

स्थानीय लोगों ने नदी में शव को तैरता हुआ देखा

स्थानीय लोगों ने बताया  कि बागबेड़ा क्षेत्र के बड़ौदा घाट नदी में एक शव को तैरता हुआ देखा. जिसके बाद तुरंत इसकी जानकारी स्थानीय लोगों ने बागबेड़ा पुलिस को दी. जिसके बाद बागबेड़ा पुलिस दलबल के साथ नदी घाट पर पहुंची और कड़ी मशक्कत से शव को नदी से बाहर निकाला. आसपास के लोगों से पूछताछ करने के बावजूद शव की पहचान नहीं हो पाई है. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

जांच में जुटी पुलिस

इस मामले में बागबेड़ा पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने पर वे सभी नदी घाट पहुंचे और शव को नदी से बाहर निकाला लिया गया. पुलिस ने बताया कि शव की पहचान अब तक नहीं हो पाई है. उन्होंने बताया अज्ञात युवक की उम्र लगभग 28 से 30 वर्ष है. पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों की तलाश की जाएगी. साथ ही यह अनुमान लगाया जा रहा है कि नहाने के क्रम में युवक की डूबने से मौत हुई होगी. लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा होगा.  

रिपोर्ट. रंजीत ओझा  

Tags:Body of unknownperson found floatingin riverpolice engagedin investigation

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.