✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गिरीडीह में लापता 12 साल के बच्चे का मिला शव,स्थानीय लोगों में आक्रोश,पुलिस पर लापरवाही का आरोप  

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 15, 2026, 4:59:14 AM

गिरिडीह(GIRIDIH): गिरिडीह के धनवार नगर पंचायत क्षेत्र के मायाराम टोला से चार दिन पूर्व लापता हुए 12 वर्षीय बालक आयुष कुमार का शव शनिवार को बुधुआडीह स्थित नवलखा डेम के समीप एक कुएं से बरामद किया गया. घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए.

इस संबंध में मायाराम टोला निवासी राजेंद्र कुमार राय ने बताया कि वे अपने गेहूं के खेत में सिंचाई के लिए मशीन लगाकर कुएं में पाइप डाल रहे थे.  इसी दौरान उन्होंने कुएं के पानी में एक शव तैरता हुआ देखा. उन्होंने तुरंत ग्रामीणों और स्थानीय पुलिस प्रशासन को सूचना दी.  सूचना मिलते ही धनवार पुलिस मौके पर पहुंची और कुएं को अपने कब्जे में ले लिया.

घटना की खबर फैलते ही धनवार क्षेत्र के दर्जनों गांवों से हजारों की संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए.  ग्रामीणों में घटना को लेकर भारी आक्रोश देखा गया और लोग काना-फूसी करते हुए हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग करने लगे.

जानकारी के अनुसार, आयुष कुमार 10 फरवरी (मंगलवार) को स्कूल से शाम करीब 4 बजे घर लौटा था.  इसके बाद वह घर के पीछे खेलने के लिए गया, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा.

 परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों और रिश्तेदारों के यहां काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका.  इसके बाद परिजनों ने धनवार थाना में आवेदन देकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई थी.  चार दिन बीत जाने के बावजूद कोई सुराग नहीं मिलने पर अचानक 14 फरवरी की शाम कुएं में एक बच्चे का शव मिलने की खबर से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया.  आनन-फानन में धनवार, हिरोडीह और घोड़थंभा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और कुएं की घेराबंदी कर शव निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई.

फिलहाल पुलिस प्रशासन फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को बुलाकर मामले की गहन जांच में जुट गया है.  खबर लिखे जाने तक शव को कुएं से बाहर नहीं निकाला जा सका था और पूरे क्षेत्र में शोक व तनाव का माहौल बना हुआ है.  फिलहाल आयुष कुमार का शव है कि नही यह आधिकारिक पुष्टि नही हुवी है.

रिपोर्ट:दिनेश रजक  

Tags:GIRIDHGIRIDH DHANSAR NEWSAAYUSH KUMAR NEWSDHANASAR NEWSGIRIDIH UPDATEDHANSAR POLICELAPATAMISING BOYAYUSH KUMAR

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.