✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गढ़वा: खेत से नाबालिग का शव बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 24, 2026, 4:08:35 PM

गढ़वा (GARHWA): झारखंड के गढ़वा जिले के रमकांडा थाना क्षेत्र स्थित कसमार गांव में एक ऐसी घटना सामने आई जो आपको भी झकझोर कर रख देगी. गांव के गिरजा सिंह की नाबालिग बेटी का शव घर से लगभग 700 मीटर दूर अरहर के खेत में मिला है. इस घटना के बाद गांव में मातम और आक्रोश का माहौल है.

परिजनों के मुताबिक किशोरी शाम को गांव में आयोजित एक शादी समारोह में गई थी. समारोह से लौटते समय वह 4-5 साल के दो बच्चों के साथ घर के लिए निकली थी, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंची. काफी इंतजार के बाद परिवार वालों ने उसकी खोजबीन शुरू की, मगर रात में कोई सुराग नहीं मिला.

अगली सुबह ग्रामीणों के साथ बैठक कर दोबारा तलाश शुरू की गई. इसी दौरान गांव से कुछ दूरी पर स्थित अरहर के खेत में उसका शव पड़ा मिला. मृतका के गले पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे परिजन दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जता रहे हैं.

सूचना मिलते ही रमकांडा थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह कुंटिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और हर एंगल से जांच की जा रही है. फिलहाल गांव में दहशत और गुस्से का माहौल है, जबकि पुलिस ने जल्द खुलासा करने का भरोसा दिलाया है.

Tags:jharkhandjharkahnd newsraperape newsrape with minorgang rapegangrape with minorminor rape casePOCSOGarhwagarhwa newsgarhwa latest newsbig newstop news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.