✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

देवघर बाल सुधार गृह में नाबालिग का फंदे से झूलता मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 20, 2026, 3:38:56 PM

देवघर (DEOGHAR): जिले के चरकी पहाड़ी स्थित बाल सुधार गृह में रह रही एक नाबालिग लड़की का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला. घटना के बाद हड़कंप मच गया. मृतका गोड्डा जिले के महगामा क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है और पिछले करीब दो वर्षों से रिमांड होम में रह रही थी.

जानकारी के अनुसार, नाबालिग को प्रेम प्रसंग से जुड़े एक मामले में उम्र कम होने के कारण बाल सुधार गृह भेजा गया था. बताया जा रहा है कि बीती रात वह बाथरूम गई थी. काफी देर तक बाहर नहीं आने पर ड्यूटी पर तैनात महिला कर्मी ने दरवाजे के बाहर से आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली.

इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया. अंदर का दृश्य देख कर्मचारी स्तब्ध रह गए. लड़की दुपट्टे के सहारे फंदे से लटकी हुई थी. उसे तुरंत नीचे उतारा गया और मामले की सूचना वरीय अधिकारियों तथा चिकित्सक को दी गई. प्राथमिक जांच में ही उसे मृत घोषित कर दिया गया. एहतियात के तौर पर उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने भी उसे मृत करार दिया.

घटना की सूचना मिलते ही मृतका के परिजन रिमांड होम और फिर सदर अस्पताल पहुंचे. परिजनों ने सुधार गृह प्रशासन से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली. उनका आरोप है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या है. उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है.

फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी है और सभी पहलुओं पर पड़ताल की जा रही है. हालांकि इस संबंध में पुलिस अधिकारियों ने अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है.

रिपोर्ट: ऋतुराज सिन्हा

Tags:deoghardeoghar newsdeoghar murderminor murdered in deogharminor suicideminor suicide in deogharsucide newsjuvenile homesuicide in juvenile home in deoghar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.