✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद के चीरागोड़ा मैदान से 42 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 19, 2026, 11:19:09 AM

धनबाद(DHANBAD):धनबाद सदर थाना क्षेत्र के चीरागोड़ा श्मशान रोड स्थित मैदान में मंगलवार सुबह 42 वर्षीय राजेश चन्द्रवंशी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक हीरापुर हटीया मोड़ में मोबाइल डाउनलोडिंग की दुकान चलाता था. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई.

 चीरागोड़ा मैदान से बरामद हुआ शव

बताया जा रहा है कि राजेश चन्द्रवंशी सोमवार रात अपनी दुकान बंद कर घर लौटने के लिए निकला था, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचा.इसके बाद परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली. मंगलवार सुबह चीरागोड़ा श्मशान रोड स्थित मैदान में उसका शव पड़ा होने की सूचना मिली. सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और शव की पहचान राजेश चन्द्रवंशी के रूप में की.

परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए बताया कि सूद में पैसे के लेन-देन को लेकर गौतम नामक व्यक्ति से सोमवार को मृतक की कहासुनी हुई थी. परिजनों का आरोप है कि उसी विवाद में हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है.घटना की जानकारी मिलने पर धनबाद सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.वहीं आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव उठाने का विरोध किया.पुलिस लोगों को समझाने में जुटी रही. मामले को लेकर इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है.

रिपोर्ट-नीरज कुमार

Tags:Dhanbad NewsCrime NewsDhanbad PoliceChiragora GroundMurder AllegationJharkhand NewsRajesh ChandravanshiDhanbad Sadar PoliceBreaking NewsCrime Investigation

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.