✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कोडरमा में 7 साल के मासूम का शव कुएं से बरामद, जांच में जूटी पुलिस

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 15, 2026, 12:19:56 PM

कोडरमा (KODARMA): जिले के घरबरियावर गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 7 वर्षीय बच्चे की हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया गया. इस वारदात के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया है. मृतक की पहचान आर्यन कुमार के रूप में हुई है, जो पवन यादव का बेटा था. जानकारी के अनुसार, आर्यन मंगलवार रात अपनी मां और बहन के साथ घर में सो रहा था. इसी दौरान एक नकाबपोश व्यक्ति घर में घुसा और बच्चे को उठाकर ले गया. सुबह तक जब आर्यन का कोई पता नहीं चला, तो परिजन उसकी तलाश में जुट गए और पुलिस को सूचना देने की तैयारी कर रहे थे.

इसी बीच घर से कुछ दूरी पर स्थित एक कुएं में बच्चे का शव होने की खबर मिली. परिजन मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकाला गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. घटना स्थल पर पहुंचे एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह और थाना प्रभारी अभिमन्यु पड़िहारी लोगों को शांत कराने में जुटे रहे. शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध नजर आ रहा है, क्योंकि बच्चे के चेहरे पर चोट के निशान पाए गए हैं.

दूसरी ओर, बच्चे के नाना और मामा ने ही परिवार के कुछ सदस्यों दादा, दादी, पिता और फूफा पर हत्या का आरोप लगाया है. इस घटना को संपत्ति विवाद से जोड़कर भी देखा जा रहा है. ग्रामीणों के गुस्से का आलम यह रहा कि उन्होंने दादा-दादी को घर में बंद कर दिया और उनके घर पर पथराव भी किया. पुलिस ने मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि हालात को नियंत्रित करने के प्रयास जारी हैं.

Tags:KodermaKoderma child murder case7 year old boy killedChild body found in wellKoderma newsKoderma latest newskilled7 year old boykoderma policepolicechild murder case

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.