पलामू (PALAMU): पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के मंगरा डीह गांव में एक 30 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने आस पास के क्षेत्रों में अफरा तफरी का माहौल बना दिया है. 30 वर्षीय मृतिका की पहचान रजनी देवी के रूप में उसके पति श्रीशन भुइया ने की है. परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, रजनी देवी सोमवार को सब्जी खरीदने पास के बाजार में गई, वहाँ से जब घर आई तो थोड़े देर बाद जमीन पर बदहवास होकर गिर पड़ी. आनन फानन में परिवार के सदस्य उसे पास के छत्तरपुर अनुमंडलीय अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसकी बिगड़ती तबीयत को देखते हुए प्राथमिक जांच के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (MMCH) में रेफर कर दिया. हालांकि MMCH अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उपचार करना शुरू कर दिया जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई. मौत की सूचना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया वही इस सनसनीखेज खबर के बाद गाँव में तरह तरह की चर्चा होने लगी.
रजनी देवी की मौत के बाद अस्पताल प्रबंधन ने स्थानीय पुलिस को जानकारी दी. पुलिस अस्पताल पहुँचकर तत्काल कारवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में लिया. पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया ताकि मौत का कारण सटीक पता चल पाए. हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है की यह मामला रःसमाई है क्योंकि जांच के दौरान सामने आया की महिला के शरीर पर कोई भी स्पष्ट चोट के निशान नहीं पाए गए है. पुलिस को अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार है, जिसके आधार पर ये सुनिश्चित होगा की ये मौत प्राकृतिक थी या फिर किसी की सोची समझी चाल. फिलहाल यह मामला नौडीहा बाजार थाना में केस दर्ज कर लय गया है और पुलिस हर पहलू से इस मामले को जांच कर रही है.