✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची के धुर्वा में दो युवकों का शव बरामद, इलाके में सनसनी, लोगों ने विधि व्यवस्था पर उठाए सवाल

BY - Samiksha Singh

Published at: 12 May 2025 09:44 AM (IST)

रांची के धुर्वा में दो युवकों का शव बरामद, इलाके में सनसनी, लोगों ने विधि व्यवस्था पर उठाए सवाल

रांची - ताजा जानकारी के अनुसार राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र के बालसिरिंग में दो युवकों के शव बरामद किए गए हैं. बालसिरिंग स्थित पुल के निकट सुनसान स्थान पर दोनों युवकों के शव मिले हैं. ऐसा प्रतीत होता है कि घटना को अंजाम कहीं और दिया गया है और उसके बाद यहां पर शव को लाकर फेंक दिया गया है.

पुलिस को क्या है आशंका जानिए


धुर्वा थाना की पुलिस को घटना की सूचना रात में मिली. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लिया। समाचार लिखे जाने तक दोनों शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है‌. दोनों युवकों को धारदार हथियार से मारा गया है. स्थानीय लोगों ने कहा कि विधि व्यवस्था की स्थिति लाचार है राजधानी में अपराधी घटना को अंजाम दे रहे हैं. हत्या, लूटपाट, छिनताई, चोरी जैसी घटनाएं आम हो गई हैं. हटिया क्षेत्र के डीएसपी प्रमोद मिश्रा मामले की छानबीन कर रहे हैं.

Tags:Jharkhand newsRanchi newsCrime newsMurder in ranchiRanchi policeCrime in jharkhand

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.