☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद के तोपचांची में सड़क निर्माण को लेकर खूनी झड़प, 6 घायल

धनबाद के तोपचांची में सड़क निर्माण को लेकर खूनी झड़प, 6 घायल

धनबाद DHANBAD):धनबाद के तोपचांची थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंघदाहा दास टोला में पीसीसी सड़क निर्माण को लेकर शुरू हुआ विवाद सोमवार को खूनी झड़प में बदल गया? घटना श्मशान घाट जाने वाले रास्ते की है, जहां विधायक फंड से सड़क निर्माण कार्य चल रहा था.इसी दौरान जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई.

पढ़े पुरा मामला 

आरोप है कि सुनील दास कहीं जा रहे थे, तभी बस्ती के ही अशोक दास, देवाशीष दास, धनकेश्वर दास समेत कुछ लोगों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया. आरोपियों ने लोहे की रॉड और चाकू से उन पर हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए.शोरगुल सुनकर जब परिजन और अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो उन पर भी हमला कर दिया गया। इस झड़प में गांव के मुखिया हरिचरण दास को चेहरे पर रॉड और चाकू से वार किया गया, जिससे वे बुरी तरह जख्मी हो गए उनके पुत्र अनुज कुमार दास के गले में चाकू से वार किया गया। इसके अलावा दो महिलाओं समेत कुल छह लोग घायल हुए है.

सभी घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

सभी घायलों को इलाज के लिए धनबाद स्थित शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.मुखिया की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रेफर किए जाने की तैयारी चल रही है.तोपचांची थाना प्रभारी अजय भारती ने बताया कि सड़क निर्माण को लेकर विवाद हुआ है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.

रिपोर्ट-नीरज कुमार

Published at: 02 Mar 2026 11:00 AM (IST)
Tags:dhanbad news todaydhanbad news today livetoday news dhanbaddhanbad today newsjharkhand dhanbad news live todayjharkhand news todaytoday newstoday latest newsdhanbad news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.