धनबाद (DHANBAD) : जिले के चिरकुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत पम्पू तालाब के समीप पैसे की लेनदेन को लेकर दो पक्ष में जमकर मारपीट हो गया. दो पक्ष में खूनी संघर्ष हुआ. दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले. इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए.
पैसे की बात को लेकर कहासुनी मारपीट में तब्दिल
जानकारी के अनुसार सोनार डंगाल और पश्चिम बंगाल कुल्टी क्षेत्र के कुछ युवक चिरकुंडा थाना क्षेत्र के पम्पू तालाब के पास बैठकर बातचीत कर रहे थे. इसी दौरान पैसे की बात को लेकर कहासुनी हुई जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई. दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले जिससे कई लोग घायल हो गए. घायलों को तत्काल स्थानीय नर्सिंग होम में इलाज के लिए ले जाया गया जहां भी दोनों पक्षों के बीच फिर से झड़प होने की बात सामने आई है.
एक हिरासत में, दो बाईक भी जब्त
घटना की सूचना मिलते ही चिरकुंडा पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आक्रोशित लोगों ने पुलिस के साथ भी हंगामा और धक्का-मुक्की की. इस दौरान पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है. वहीं सूचना पर कुमारधुबी ओपी पुलिस भी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने मौके से दो बाइक जब्त की है. बताया जा रहा है कि मारपीट में शामिल युवक शिवलीबाड़ी और कुल्टी क्षेत्र के निवासी हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और दोषियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
रिपोर्ट - नीरज कुमार