✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, जमकर हुई पत्थरबाजी, दंपत्ति घायल  

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 7:38:36 PM

दुमका(DUMKA):दुमका जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चोरकटटा गांव के पास शनिवार को जमीन विवाद में एक ही परिवार के दो पक्ष आपस में भिड़ गए. देखते ही देखते गांव रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. जिसमे जमकर पत्थर चलाये गये. वहीं इस हमले में हीरालाल मंडल और उसकी पत्नी सादेश्वरी देवी घायल हो गई. सूचना मिलते ही मुफ़स्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल दंपत्ति को इलाज के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया.

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष

जानकारी के अनुसार दोनों पक्ष के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है. वहीं आज दोपहर को दोनों पक्ष आमने सामने हो गए. और मामूली कहासुनी के बाद संतोष मंडल ने घर के तीन सदस्यों के साथ दंपती पर हमला बोल दिया. हमले में पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस का कहना है कि परिवार के दो सदस्यों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. संतोष ने हमला करने के साथ बनी चारदीवारी को भी गिरा दिया. , लेकिन अब तक किसी ने कार्रवाई के लिए कोई आवेदन नहीं दिया है.

रिपोर्ट- पंचम झा

Tags:Bloody clash in land disputeheavy stone peltingcouple injuredDUMKAJHARKHAND

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.