✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

साहिबगंज के मोतीझरना में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, रणक्षेत्र में तब्दील हुआ इलाका, जांच में जुटी पुलिस

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 11:13:21 AM

साहिबगंज: जिले के तालझारी थाना क्षेत्र के महारा जपुर मोती झरना गांव में बीते रात्रि दो पक्षों में जम कर मारपीट हुई. कुछ देर के लिए मोती झरना रण क्षेत्र में तब्दील हो गया. दोनो तरफ से लाठी-डंडा व सरिया खूब चला.  मारपीट में एक ही पक्ष के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घायलों में मों.जाफर (25),मों.इंजमामुल हक (20), शेख इब्राहिम (38) व शेख तालीम (26) शामिल है.

घायल इंजमामुल हक ने तालझारी थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस मामले में छानबीन कर रही है. तालझारी थाना पुलिस के दिए गए आवेदन में घायल इंजमामुल हक ने बताया है कि वे बीते 28 फरवरी की शाम 7ः30 बजे काम करके अपने घर जा रहा था. तभी डाकबंगला गली के पास गांव के शेख सद्दाम, शेख शरीफ, शेख टिंकू, शेख इस्तेखार, शेख उम्मर,परया बीबी आदि ने उन्हें रोककर गाली गलौज करने लगे और बोला कि तुमको जान से मार देंगे. इतने में सद्दाम और शरीफ अपने हाथ में सरिया लेकर आया और उसके सिर में मार दिया. इससे उसका सिर फट गया. हो हल्ला सुनकर उनके भाई जाफर, चाचा शेख इब्राहिम,शेख तालीम आए तो उनको भी मारपीट कर घायल कर दिया गया.

इधर, दूसरे पक्ष की सबीना बीबी ने भी चारों घायल समेत नौ लोगों के खिलाफ उनके कपड़ा दुकान में आकर मारपीट करने,10 हजार रूपए छीन लेने आदि आरोपों में केस दर्ज कराया है. इधर तालझारी थाना पुलिस ने बताया कि दोनों पक्ष के आवेदन पर दो अलग-अलग केस दर्ज कर पुलिस मामले में छानबीन कर रही है.

रिपोर्ट: गोविंद ठाकुर 

Tags:Jharkhand newsSahibganj newsclash between two parties in Motijharna ofSahibganj policeCrime news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.