✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बोकारो में खून से लथपथ शव बरामद,इलाके में दहशत,जांच में जुटी पुलिस

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 16, 2026, 8:14:54 PM

बोकारो(BOKARO): जिले के गोमिया थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक पेंटर का शव उसके किराए के मकान के पीछे संदिग्ध हालत में बरामद हुआ. शव खून से लथपथ था और पास में खून सना लकड़ी का टुकड़ा मिलने से मामला में गंभीर सवाल खड़े कर रहा है. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है

मृतक की पहचान करीब 55 वर्षीय मोइनुद्दीन अंसारी उर्फ गदौरी के रूप में हुई है, जो हजारीबाग जिले के दारू थाना क्षेत्र के पिपचो गांव का रहने वाला था और गोमिया में रहकर पेंटिंग का काम करता था. आज जब काफी देर तक उसके घर से कोई हलचल नहीं हुई, तो आसपास के लोगों को शक हुआ. लोग पीछे के रास्ते से घर के अंदर पहुंचे, जहां उन्होंने मोइनुद्दीन को मृत अवस्था में पड़ा पाया.

शव के सिर और कान पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं, वहीं आसपास खून के धब्बे भी पाए गए. घटनास्थल से कुछ दूरी पर खून से सना एक लकड़ी का टुकड़ा भी बरामद हुआ है, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई है. सूचना मिलते ही गोमिया थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो और आईईएल थाना प्रभारी श्यामल मंडल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. अंचल अधिकारी आफताब आलम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच के निर्देश दिए. परिजनों ने इस घटना को हत्या बताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है. फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और सच्चाई सामने लाने की कोशिश में जुटी है.

 

रिपोर्ट- संजय कुमार

 

 

Tags:BOKAROBokaro dead bodyGomia murder newsPainter dead body foundbokaro updatebokaeo muder newsmuder newsGomia NewsGomia Police

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.