✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद के महुदा में जमीन के टुकड़े के लिए बहा खून ,दो हिरासत में 

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 2:44:56 PM

धनबाद(DHANBAD) : धनबाद के महुदा की कांड्रा  बस्ती में रविवार की सुबह जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में मारपीट हो गई.  दोनों ओर से लगभग चार लोग घायल हो गए है.  दोनों पक्षों ने थाना पहुंचकर घटना की जानकारी दी है.  पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है तथा घायलों को इलाज के लिए बाघमारा स्वास्थ्य केंद्र भेज  दिया है.  एक पक्ष सुंदर मिश्रा के अनुसार सुनील मिश्रा एवं उनकी पत्नी अपने घर की  नई जमीन में पूजा स्थल बनाने जा रहे थे, तभी दूसरे पक्ष के नेपाली मिश्रा अपने परिवार के सदस्यों के साथ वहां पहुंचे तथा पूजा स्थल बनाने से मना किया.  कहा गया कि यह जमीन उनकी है, उसे बिना माफी कराये  आप काम  नहीं कर सकते है.  

बाता बाती से शुरू हुआ विवाद ,मारपीट में बदल गया 

इस बात पर हो हल्ला होने लगा, दोनों पक्षों के दर्जनों लोग वहां जमा हो गए और बहस होते-होते दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई.  आरोप  के मुताबिक तभी नेपाली मिश्रा ने तलवार निकालकर सुनील मिश्रा पर हमला कर दिया.  सुनील को बचाने आई उनकी पत्नी, पुत्र और अन्य घायल हो गए.  सागर मिश्रा के माथे पर तलवार लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए है.  वहीं, दूसरे पक्ष के नीतीश मिश्रा मामूली रूप से घायल हुए है.  ग्रामीणों ने बीच -बचाव कर मामले को शांत कराया.  घटना के बाद एक पक्ष के सुनील मिश्रा घायलों के साथ महुदा  थाना पहुंचे और घटना की जानकारी दी.   सभी घायलों को इलाज के लिए बाघमारा स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है.  दूसरे पक्ष नेपाली मिश्रा एवं श्रीराम मिश्रा अपना पक्ष रखने थाना पहुंचे.  घायलों के यह  बताने पर कि  उन्हीं लोगों ने हमला किया है, पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया.  पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो

Tags:jharkhand newsjharkhandjharkhand crimejharkhand crime newsjharkhand policecrime newsjharkhand news livecrime jharkhandjharkhand news todaycrime in jharkhandJHARKHAND TRENDING NEWSDHANBAD BREAKING NEWSdhanbad latest news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.