✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद में फिर बहा खून, दुकान में बैठे जमीन कारोबारी को मारी गई गोली 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 7:49:15 PM

धनबाद(DHANBAD): धनबाद में बुधवार को फिर खून बहा. यह  घटना सुबह 11 बजे के लगभग हुई है.  जिनको गोली मारी गई है, उनका नाम कृष्णा मंडल बताया गया है.  वह गोविंदपुर थाना क्षेत्र के आमाघाटा  बिजली ऑफिस से थोड़ी दूर पर अपनी दुकान पर बैठे थे. उनके साथ दुकान का एक स्टाफ भी था. बाइक पर सवार दो  अपराधी दुकान पर पहुंचे. बिना कुछ कहे- सुने फायरिंग कर दी.  इस घटना की सूचना जंगल की आग  की तरह  फ़ैली. लोगों की भीड़ जुट गई. परिवार के लोग भी पहुंचे. जल्दवाजी  में उन्हें बलियापुर रोड स्थित जेपी अस्पताल में ले जाया गया. जहां उनका इलाज चल रहा है. उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जाती है. जानकारी के अनुसार कृष्णा मंडल अन्य कारोबार के साथ जमीन के धंधे से भी जुड़े हुए है.  इस बात की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है कि जमीन के मामले को लेकर ही यह  फायरिंग कराई  गई होगी.

जमीन कारोबार में फायरिंग का रहा है पुराना इतिहास 
  
वैसे धनबाद में जमीन कारोबारी को गोली मारने का पुराना इतिहास रहा है.  जमीन कारोबार में कमीशनखोरी को लेकर विवाद होता रहा है.  ऐसा भी होता है कि किसी जमीन को कोई चिन्हित करता है, उसके मालिक से एग्रीमेंट करता है, फिर दूसरा कोई अधिक दाम देकर उस जमीन को खरीदना चाहता है.  इन सब को लेकर यहां खून बहता रहा है. हालांकि अभी पक्के तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता लेकिन संभावना व्यक्त की जा रही है कि जमीन कारोबार की वजह से ही यह  फायरिंग कराइ  गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. यहां यह कहना अ प्रासंगिक नहीं होगा कि धनबाद में भी जमीन माफिया कम नहीं है.  लेकिन झारखंड सरकार ने अभी हाल- फिलहाल में  झारखंड के सभी जिलों में सक्रिय जमीन माफिया की जो सूची तैयार कराई है, उसमें धनबाद के जमीं  माफिया का कोई जिक्र नहीं है. 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो

Tags:jharkhanddhanbaddhanbad crimejharkhand policefiring in dhanbad

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.