✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

विधायक बसंत सोरेन के जन्मदिन पर झामुमो नगर कमेटी ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

BY -
Mehak Mishra CE
Mehak Mishra CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 9:01:51 PM

दुमका(DUMKA): विधायक बसंत सोरेन का आज जन्मदिन है. इस मौके पर झामुमो नगर कमेटी द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. जहां काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता ब्लड बैंक पहुंचे और रक्तदान किया. वहीं कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाने विधायक बसंत सोरेन भी ब्लड बैंक पहुंचे. उन्होंने रक्तदान कर रहे कार्यकर्ताओं से बातें कर रक्तदान के लिए प्रेरित किया.

रक्तदान के लिए विधायक ला रहे जागरुकता

मीडिया से बात करते हुए विधायक बसंत सोरेन ने कहा कि रक्तदान महादान है. आपके द्वारा दिया गया रक्त किसी को नया जीवन दे सकता है. उन्होंने कहा कि रक्तदान के लिए युवाओं को आगे आने की जरूरत है. प्रशासनिक स्तर पर रक्तदान को लेकर कई जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं. अभी पंचायत स्तर पर आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में एक स्टॉल रक्तदान के प्रति जागरूकता लाने के लिए भी लगाए जाएंगे, इस बाबत अधिकारियों को निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाने से काफी संख्या में लोग रक्तदान के लिए आगे आएंगे और ऐसी स्थिति में ब्लड बैंक में रक्त की किल्लत नहीं रहेगी. वहीं विधायक ने ब्लड बैंक के प्रभारी चिकित्सक से ब्लड बैंक में व्याप्त समस्या की जानकारी ली और उसके समाधान का भरोसा दिया.

रिपोर्ट:पंचम झा

Tags:basant sorenbasant soren newshemant sorenbasant soren speechbasant soren jharkhandbasant soren latest newsbasant soren jmmmla basant sorenbasanti sorenbasant soren live updatesbasant soren abp newscm hemant sorenhemant soren dumkahemant soren brother basant sorenbasant soren on abp newsbasant soren livebasant soren statementhemant soren newsjharkhand cm hemant sorenbasant soren undergarmentsbasant soren wifebasant soren entry

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.