✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

नामकुम में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन, अंडर 15 और 17 वर्ग में छात्रों ने दिखाया शानदार खेल

BY -
Shivpujan Singh CR
Shivpujan Singh CR
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 3:58:12 AM

रांची(Ranchi):- प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन राजधानी रांची के नामकुम में हुआ. स्वामी विवेकानंद क्रीड़ा मैदान में इसके आयोजन के दौरान काफी संख्या में लोगों को हुजूम देखने को मिला. खेल प्रेमियों ने अंडर 15 और 17 के इस मैच को देखने के लिए काफी ललायित देखने को मिले. इसका शुभारंभ भाजपा नेता और सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार सिंह ने फुटबॉल में किक मार के किया.

इस फुटबॉल प्रतियोगिता में कुल 9 टीमों ने हिस्सा लिया. सबी टीमों के बीच जोरदार मुकाबला देखने को मिला. लड़कों ने मॉनसून के इस मौसम में बेहतरीन खेल की नजीर पेश की और खेल भावना का परिचय दिया. मालूम हो कि झारखंड में क्रिकेट, हॉकी के साथ ही फुटबॉल के भी काफी क्रेज है. आज भी आदिवासी बहुल आबादी में यह खेल बड़ी दिल्लगी से खेला जाता है औऱ लोगों का इसे लेकर दीवानापन भी है.

नामकुम में खेले गए इस टूर्नामेंट में छोटे फुटबॉलर्स के खेल को देखकर सबी गदगद हो गये . अंडर 15 औऱ अंडर  17 मे प्रकाश हाई स्कूल हुलहुंदु विजेता बना. वही, लड़कियों के अंडर 17 मे कस्तूरबा +2 उच्च विद्यालय खरसिदाग विजेता बनीं, जबकि हंसराज बाधवा +2 उच्च विद्यालय नामकुम उप विजेता रही. सभी टीमों को मुख्य अतिथि के तौर पर आए मनोज कुमार सिंह ने पुरस्कार दिया. उनका कहना था कि ’पढाई के साथ खेल भी जरुरी है, जो मानसिक विकास औऱ जिदंगी में भी जीत दर्ज करने का जज्बा पैदा करती है. झारखंड में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है, अगर मंच दिया जाए तो इन होनहारों को आगे बढ़ने से कोई रोक नहीं सकता’.

इस खेल आयोजन में सैकड़ो छात्र, शिक्षक गण, अभिभावक सहित काफ़ी संख्या मे लोग मौजूद रहे और सभी ने बच्चों की हौंसला अफजाई की.

Tags:subrato cup namkumsubrato cup football ranchijharkhand subrato cupsubrato cup ranchisubrato cup football namkumfootball ranchifootball jharkhand

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.