✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दुमका में ब्लैक मंडे: तीन अलग अलग हादसों में 4 की गई जान, इलाके पसरा मातम

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 30, 2026, 8:52:19 PM

दुमका(DUMKA): सोमवार दुमका जिला के लिए ‘ब्लैक मंडे’ साबित हुआ.  अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए तीन दर्दनाक हादसों में चार लोगों की जान चली गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.  घटनाओं के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है.

जामा में ट्रैक्टर पलटने से दो की मौत, शहर में भी गई एक की जान

जामा थाना क्षेत्र के सिता कोहबर गांव के समीप तेज रफ्तार ट्रैक्टर के असंतुलित होकर पलट जाने से चालक समेत एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई.  मृतकों की पहचान कमल सोरेन और परमेश्वर मरांडी के रूप में हुई है.  बताया जाता है कि तेज रफ्तार ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ने से खेत में पलट गया.  पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया और ट्रैक्टर जब्त कर लिया है.  वही रविवार देर रात शहर के वीर कुंवर सिंह चौक पर बांस लोड जुगाड गाड़ी के धक्के से राहुल दास की मौत हो गई.

मसलिया में कार और बाइक की टक्कर, एक की मौत

तीसरी घटना मसलिया थाना क्षेत्र के छोटा चापुड़िया गांव के पास साहेबगंज गोविंदपुर मुख्य मार्ग पर हुई, जहां कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में कमीशन हेम्ब्रम की मौके पर ही मौत हो गई.  वहीं उनकी पत्नी और एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गए.  घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.

तेज रफ्तार बनी हादसों की वजह

तीनों ही घटनाओं में तेज रफ्तार को मुख्य कारण बताया जा रहा है.  मसलिया हादसे में कार के नियंत्रण खोने से टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दूर जा गिरे.  स्थानीय लोगों ने मामले की जांच और दोषियों पर कार्रवाई के साथ मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है.  पुलिस सभी मामलों में आगे की कार्रवाई में जुटी है.

Tags:DumkaDumka NewsDumka UpdateDumka Jharkhanddumka road accedent newsDumka newsDumka Breaking

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.