जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने पश्चिम बंगाल चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर अपनी प्रतिक्रिया दी है उन्होंने कहा कि यह जीत केवल बीजेपी की नहीं, बल्कि पूरे बंगाल की जनता की जीत है, जिसने लोकतांत्रिक तरीके से अपने मताधिकार का उपयोग करते हुए बदलाव का संदेश दिया है.
बंगाल में भाजपा की जीत जनता के विश्वास की जीत -अर्जुन मुंडा
अर्जुन मुंडा ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व पर भरोसा जताया है उन्होंने दावा किया कि अब राज्य में डबल इंजन की सरकार बने उपóगी, जिससे विकास की रफ्तार तेज होगी और बंगाल हर क्षेत्र में आगे बढ़ेगा. उनके अनुसार लंबे समय से बंगाल में विकास की गति प्रभावित हो रही थी, लेकिन अब स्थिति बदलने की उम्मीद है.
विकास तेज होने का दावा
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राज्य में पिछले कुछ वर्षों से अराजकता और राजनीतिक अस्थिरता का माहौल बना हुआ था उन्होंने कहा कि कई बार सरकार पर जनता के साथ धोखा करने के आरोप भी लगते रहे है, लेकिन इस बार मतदाताओं ने बिना किसी दबाव के मतदान किया और स्पष्ट जनादेश दिया है.अर्जुन मुंडा ने यह भी कहा कि बंगाल की धरती ने देश को कई बड़े नेता दिए हैं और यहां के लोग राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके है.ऐसे में अब उम्मीद है कि राज्य में जनता की आकांक्षाओं के अनुसार विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ेंगे और लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी.
रिपोर्ट-रंजीत ओझा