✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कोल्हान में विधानसभा चुनाव का शंखनाद, भाजपा ने लिया 14 विधानसभा सीट पर जीत का संकल्प

BY -
Mehak Mishra CE
Mehak Mishra CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 11:37:35 PM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): इन दिनों भाजपा विधानसभा की तैयारी में हर क्षेत्र में अपनी जड़ मजबूत कर रही हैं. साथ ही इन सभी के बीच बीजेपी की ओर से बुधवार को विधानसभा क्षेत्रों में विजय संकल्प सभा का आयोजन किया गया. वहीं जमशेदपुर में हो रहे  इस सभा में  मुख्य रूप से सांसद विधुत वरण महतो, विधायक भानु प्रताप शाही और हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे. 

आने वाले चुनाव में भाजपा की जीत पक्की
इस सभा में विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओ के बीच सांसद नें अपने भाषण के जरिये नई ऊर्जा भरने का काम किया. भाषण के दौरान सांसद ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा झारखंड में अपनी सरकार बनाएगी. उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि कोल्हान के सभी 14 सीटों को हासिल करने के लिए हमें मिल जुल कर काम करना होगा. साथ ही इस संकल्प सभा में सभी कार्यकर्ताओं को जीत का मूल मंत्र भी दिया गया.

राज्य में हेमंत सरकार की लूट खसोट राजनीति
वहीं विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी पूरी बहुमत के साथ जीत कर झारखंड में सरकार बनाने जा रही है. उन्होंने कहा कि पूर्वी सिंघभूम के साथ-साथ कोल्हान के सभी 14 सीट बीजेपी के पल्ले में आएगा. क्योंकि जनता इसका परिणाम लोकसभा चुनाव में दिखा चुकी है. उन्होंने झारखंड सरकार पर वार करते हुए कहा कि राज्य के हेमंत सरकार केवल लूट खसोट की राजनीति कर रही है. राज्य में बालू की कमी होने पर उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार झारखंड में बालू का खेल कर रही है, जिस कारण झारखंड में बालू की किल्लत सभी को झेलना पड़ रहा हैं.

Tags:cm hemant sorenhemant sorenjharkhand newsmoney launderingsahebganjranchi newsaaj tak live newsaaj takaaj tak livelatest newshindi newsaajtak newstop newsbreaking newslive news in hindibreaking news in hinditoday newstoday latest newsjmmjharkhand mukti morchabjp jmmbjp mla jmmhemant governmentnewsindia newsnews todayaniani newsnews latestbig newsaaj ki khabarheadlineskhabarenglish news'

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.