✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को झारखंड के आदिवासी भाजपा नेताओं पर भरोसा नहीं - हेमंत सोरेन

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 3:52:16 AM

दुमका (DUMKA) : दुमका के गांधी मैदान में झारखंड मुक्ति मोर्चा का 44 वां झारखंड दिवस गुरूवार देर रात संपन्न हो गया. शाम से शुरू हुए इस कार्यक्रम का समापन मध्यरात्रि के बाद हुआ. मंच पर सीएम हेमंत सोरेन पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन सहित तमाम विधायक, मंत्री, सांसद और पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे. अपने नेता को सुनने के लिए संथाल परगना प्रमंडल के सभी 6 जिलों से काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता पहुंचे हुए थे. अपने संबोधन में सीएम ने एक तरफ जहां राज्य सरकार की उपलब्धियों का बखान किया. वहीं आगामी कार्य योजना की भी जानकारी दी. संबोधन के दौरान उनके निशाने पर भाजपा और केंद्र सरकार रही. उन्होंने कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को झारखंड के आदिवासी भाजपा नेताओं पर भरोसा नहीं है. 

सीएम ने जो कहा उसका उदाहरण भी दिया 

अपने संबोधन में सीएम ने कही कि 1932 का खतियान को राज्यपाल ने लौटा दिया लेकिन हम इसकी लड़ाई अंतिम दम तक लड़ेंगे. सीएम ने कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को झारखंड के आदिवासी भाजपा नेताओं पर भरोसा नहीं है. 30 - 35 वर्षों के संघर्ष के बाद अलग झारखंड राज्य बना. राज्य बनने के बाद पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी बने, लेकिन अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए. फिर अर्जुन मुंडा की ताजपोशी हुई लेकिन वह भी 5 वर्षों तक सरकार नहीं चला पाए. वहीं 20 वर्षों में भाजपा ने 5 वर्ष तक लगातार शासन तो किया लेकिन इसकी बागडोर छत्तीसगढ़ के रहने वाले गैर आदिवासी नेता के हाथ में रही. यह दर्शाता है कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को झारखंड के आदिवासी भाजपा नेताओं पर भरोसा नहीं है. सीएम ने कहा कि 22 वर्ष में सबसे ज्यादा शाषण भाजपा ने ही किया. भाजपा शाषित अन्य राज्य चाहे गुजरात हो या महाराष्ट्र काफी आगे बढ़ गया लेकिन झारखंड पिछड़ते चला गया. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि भाजपा झारखंड के विकास करना नहीं चाहती. उन्होंने कहा कि जब से झारखंड में यूपीए की सरकार बनी है तभी से भाजपा जहां अपनी सरकार बनाने के लिए बेचैन दिख रही है और इसके लिए कभी ईडी का सहारा लिया जाता है तो कभी सीबीआई का.

रिपोर्ट : पंचम झा, दुमका

Tags:Hemmat Sorendumka jmm programedumka newsjharkhand foundation programejharkhand latest newsthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.