✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

भ्रष्टाचार और बदहाल व्यवस्था के खिलाफ भाजपा का आक्रोश प्रदर्शन, विधायक सी.पी. सिंह ने सरकार पर लगाया ये आरोप

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 4:02:15 AM

रांची(RANCHI): भारतीय जनता पार्टी रांची महानगर के द्वारा अंचल अधिकारी कार्यालय, रांची के सामने सरकारी योजनाओं की विफलता के खिलाफ आक्रोश प्रदर्शन किया गया है. इस आक्रोश प्रदर्शन में रांची विधायक सी पी सिंह, भाजपा महानगर पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में महिला और पुरुष कार्यकर्ता सम्मिलित हुए है. उपस्थित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कार्यालय के समक्ष धरना पर बैठे थे. 

कार्यक्रम में शामिल रांची विधायक ने कहा कि यह आक्रोश प्रदर्शन झारखंड के सभी सरकारी कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ है और इस आक्रोश प्रदर्शन के माध्यम से यह बताने का काम किया गया है कि जनता को परेशान करना, जनता से घूस लेना अविलंब बंद हो. इसके अलावा उन्होंने कहा की राज्य में भ्रस्टाचार आज चरम सीमा पर है और कोई भी ऐसा कार्यालय नहीं बचा है जहां घूसखोरी न हो रही हो. राज्य में हत्या, लूट, बलात्कार, चोरी, डकैती रोज हो रही है क्योंकि कानून व्यवस्था बिल्कुल भी दुरुस्त नहीं है. साथ ही उन्होंने बताया की सरकार नगर निकाय चुनाव कराने में असमर्थ है और अगर राज्य में चुनाव हुए होते तो पार्षदों ने अपने क्षेत्र में काम किया होता और बीते दिनों बारिश में रांची की जो स्थित हुई है वह शायद नहीं हुई होती.

Tags:bjpbjo jharkhandcp singhhemant sorenjharkhand sarkar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.