✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

भाजपा की संगठनात्मक बैठक का आयोजन, पूर्व मंत्री के आवासीय कार्यालय में हुआ जुटान

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 8:52:26 AM

पलामू (PALAMU): भारतीय जनता पार्टी के हुसैनाबाद ग्रामीण, उद्धार एवं नगर मंडल की सांगठनिक बैठक मंगलवार को पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह के जपला स्थित आवासीय कार्यालय में हुई. बैठक की अध्यक्षता पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता कमलेश कुमार सिंह ने की. इसमें मंडलों के पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. 

पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता कमलेश कुमार सिंह ने कहा कि बैठक का उद्देश्य संगठन को मजबूत बनाना है. उन्होंने कहा कि आगामी नगर पंचायत एवं अन्य चुनावों की रणनीति पर चर्चा की गई. उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से आह्वान किया कि जमीनी स्तर पर पार्टी की पकड़ मजबूत करने के लिए सभी को मिलकर काम करने की जरूरत है. कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट करते हुए कमलेश कुमार सिंह ने कहा कि पार्टी की असली ताकत हमारे जमीनी कार्यकर्ता हैं. संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना सबकी प्राथमिकता है. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सपने को घर-घर तक पहुंचाना है. भाजपा के युवा नेता सूर्या सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उदाहरण देते हुए कार्यकर्ताओं को बताया कि जब नरेंद्र मोदी संगठन में थे, तो उन्होंने बिना किसी पद के वर्षों तक देश का भ्रमण किया, लोगों से जुड़े, उनकी समस्याएं सुनीं, समाधान सुझाए. उन्होंने नेतृत्व नहीं मांगा, उन्होंने सेवा की और सेवा ने उन्हें नेतृत्व तक पहुंचाया. हमें पद की चिंता किए बिना आगे बढ़ते रहना है. हम अपनी मंजिल तक जरूर पहुंचेंगे. बैठक में क्षेत्रीय मुद्दों, जनसमस्याओं और विकास कार्यों पर भी विस्तार से चर्चा की गई. कार्यकर्ताओं ने अपने सुझाव प्रस्तुत किए और संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न प्रस्ताव भी रखे. 

बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता रामप्रवेश सिंह, जिला महामंत्री सोमेश सिंह, रंजीत पासवान, उदय विश्वकर्मा, संतोष सिंह, अखिलेश मेहता, योगेंद्र सिंह, अजीत सिंह, कृष्णा सिंह, प्रदीप पासवान, अजय गुप्ता, ओमप्रकाश राजवंशी के अलावा वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे. सभी ने एकजुट होकर संगठन को ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प लिया.

Tags:झारखंडझारखंड न्यूजझारखंड अपडेटपलामूपलामू न्यूजहुसैनाबादहुसैनाबाद ग्रामीण उद्धार एवं नगर मंडलपूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंहजपलाभाजपाभाजपा संगठनात्मक बैठकJharkhandJharkhand NewsJharkhand UpdatePalamuPalamu NewsHussainabadHussainabad Rural Development and Municipal Boardformer minister Kamlesh Kumar SinghJaplaBJPBJP organizational meeting

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.