✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

हेमंत सरकार के खिलाफ भाजपा का एक दिवसीय धरना, रोजगार सहित कई मुद्दों की मांग

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 10:28:10 PM

दुमका( DUMKA): दुमका के पुराना समाहरणालय परिसर में शुक्रवार के दिन बीजेपी की ओर से एक दिवसीय धरना दिया गया. भाजयुमो के बैनर तले आयोजित धरना कार्यक्रम में पूर्व मंत्री डॉ लुइस मरांडी, प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद शर्मा सहित काफी संख्यां में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए. वही इस धरने में स्थानीय नीति, नियोजन नीति और CTET पास झारखंड के युवाओं को सरकार की ओर से अवसर देने की मांग की गई.

हेमंत सरकार के खिलाफ भाजपा का एक दिवसीय धरना

आपको बताएं कि धरना के माध्यम से वक्ताओं ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा. पूर्व मंत्री डॉ लुइस मरांडी ने हेमंत सरकार सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया और कहा कि झारखंड सरकार  लूट खसौट की सरकार है. वर्ष 2019 के चुनाव के वक्त ने झामुमो ने जनता से जो वादे किए थे, उसमें से आज तक एक भी वादा पूरा नहीं किया गया है. ना तो युवाओं को रोजगार मिला और ना ही बेरोजगारी भत्ता. राज्य की विधि-व्यवस्था चौपट हो गयी. 

रोजगार सहित कई मुद्दों पर लुईस मरांडी ने हेमंत सरकार को  घेरा

वही आगे डॉ लुइस मरांडी ने कहा कि आए दिन राज्य के अलग-अलग जिलों में हत्या और बलात्कार हो  रहा है. बह- बेटियां ना तो घर मे सुरक्षित है और ना ही घर के बाहर. जनता परेशान है, लेकिन सरकार को आम लोगों की परेशानी से कोई लेना देना नहीं है.

लुईस मरांडी ने कहा राज्य में बढ़ रहे हैं आपराधिक मामले

वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद शर्मा ने कहा कि धरना का मकसद यही है कि हेमंत सोरेन की सरकार ने पिछले चुनाव में युवाओं से जो वादा किया था उस वायदे को धरातल पर नहीं उतार पाए.  CTTET पास अभ्यर्थियों को भी नौकरी में प्राथमिकता नहीं देने का घोषणा किया है. 

चुनाव में जितने भी वादे किए थे सरकार ने नहीं किया पूरा

भाजपा की मांग है कि वैसे अभ्यर्थियों को उनका अधिकार मिलनी चाहिए, विधानसभा मे काला कानून पास किया गया है जो छात्रों के भविष्य के साथ खेलवाड़ है. इन तमाम मुद्दों को लेकर धरना के माध्यम से सरकार को आगाह करना चाहते है, कि आने वाले समय मे जनता इसका जबाब देगी.

रिपोर्ट पंचम झा

Tags:jharkhanddumkaBJPBJP's one-day strike against Hemant government

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.