✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

विधायक अमित और जेपी वर्मा भाजपा में हुए शामिल, कहा- 2019 में हुई गलती अब नहीं दोहराएंगे! कभी कहीं नहीं जाएंगे  

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 7:30:39 PM

रांची(RANCHI): विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा का कुनबा बढ़ता जा रहा है. लगातार प्रदेश कार्यालय में मिलन समारोह कर कई नेता भाजपा में शामिल हो रहे है.पहले चंपाई और लोबिन भाजपा के हुए तो अब विधायक अमित यादव  ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है. इनके अलावा जेपी वर्मा भी भाजपा के हो गए. सैकड़ों समर्थकों के साथ सभी ने भाजपा का दामन थामा है. साथ ही अमित और जेपी ने कहा अब कही नहीं जाएंगे. बीच में कुछ कारणों के वजह से घर से दूर था अब वापस लौट गए है.

विधायक अमित कुमार यादव बरकट्टा से निर्दलीय चुनाव जीत कर विधानसभा तक पहुंचे है. 2019 के चुनाव से पहले भी वह भाजपा में थे लेकिन जब चुनाव में टिकट नहीं मिला तो निर्दलीय ही मैदान में उतर कर जीत के आकडे तक पहुँच गए.जीत के बाद वह सरकार को समर्थन नहीं किया था. बल्कि विपक्ष में ही साथ दिखते थे. भाजपा के साथ सभी मुद्दों पर सरकार से सवाल करते दिखते थे. लेकिन पांच साल बाद अब फिर से घर वापसी हुई है.

अमित यादव ने कहा कि पहले भी भाजपा के ही थे सिर्फ कमल का निशान साथ नहीं था. अब वापस से भाजपा में अपने घर लौट गए है. 2019 के चुनाव में किसी कारण से टिकट नहीं मिला. इस समय भी कांग्रेस झामुमो से चुनाव लड़ने का ऑफर मिला था. लेकिन किसी भी ऑफर को स्वीकार नहीं किया था. जनता का निर्णय था कि किसी दल में शामिल नहीं होना है. अब जब वापस से जनता ने भाजपा में जाने को कहा तो उनके बात पर भी शामिल हो रहे है. अब कही जाने का सवाल नहीं है.

वही पूर्व विधायक जेपी वर्मा भी वापस से भाजपा में शामिल हो गए है. जेपी वर्मा 2014-19 तक गाँडेय विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके है. बाद में झामुमो में शामिल हुए और लोकसभा चुनाव में निर्दलीय इंडी गठबंधन के प्रत्याशी के खिलफ मैदान में उतर गए. जिसके बाद झामुमो ने बाहर का रास्ता दिखा दिया. अब फिर विधानसभा चुनाव से पहले जेपी भाजपा में शामिल हो गए. उन्होंने इस दौरान झामुमो कांग्रेस पर निशाना साधा है. कहा कि यह पार्टी परिवार कि पार्टी बन गई है.बाप बेटा और पत्नी ही पार्टी है बाकी कोई नहीं है.                               

Tags:jharkhand newsjharkhandbjp jharkhandbjpjharkhand bjpjharkhand election resultsjharkhand politicsjharkhand electionsjharkhand election 2024bjp in jharkhandjharkhand news livejharkhand electionjharkhand mukti morchajharkhand assembly election resultschampai soren in bjpjharkhand bjp rallyjharkhand bjp leadersbjp rally jharkhandbjp losing jharkhandbjp vs jharkhand govtjharkhand assembly electionsbjp plan for jharkhandgandey mlagandey bjp mlagandey giridih jharkhand mlajai prakash vermajharkhand best mlajp vermagandey bjp workers protestjp verma bjpjp verma jmmgandey giridh vidhayakjay prakash vermabest mlaintervie of jp vermajai prakash verma bjpjmm jayprakash vermaproff. jai prakash vermabhartiye janta party best mlavidhayak jay prakash vermabjp workers protest against mlajmm का दामन थामने वाले ex mla jai prakash verma की बेटी ने बताई वजह

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.