✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

 हेमंत सरकार के खिलाफ भाजपा का उग्र प्रदर्शन, सरकार की नीतियों के विरोध चरणबद्व आंदोलन करने की चेतावनी

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 1:29:55 PM

देवघर (DEOGHAR): झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ भाजपा उग्र हो गई है. इसी कड़ी में सोमवार से अगले 13 तारीख तक भाजपा देवघर में हेमंत सरकार के नीतियों के विरोध में चरणबद्व आंदोलन करेगी. 

सरकार के खिलाफ नसेबाजी

आंदोलन के तहत देवघर में भाजपा ने सोमवार को  हेमंत हटाओ झारखंड बचाओ के बैनर के साथ उग्र प्रदर्शन किया. गया. स्थानीय टावर चौक से जुलुश नगर निगम कार्यालय पहुंची. भाजपा जिलाध्यक्ष सह स्थानीय विधायक नारायण दास के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्ती लिए प्रदर्शन किया. इस दौरान झारखंड सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई. 

सिर्फ अपना जेब भर रही सरकार 

मौके पर बोलते हुए स्थानीय विधायक और भाजपा जिलाध्यक्ष नारायण दास ने कहा कि लगभग 28 महीने से झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार है. इतने दिनों में इस सरकार ने झारखंड वासियों के लिए कोई भी विकास का काम नहीं की है. स्वयं मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री और इनके सरकार के अन्य दलों के विधायक ईडी के रडार में है. यह सरकार सिर्फ अपना जेब भर रही है. इनको आमलोगों से कोई मतलब ही नहीं है. ऐसी निकम्मी सरकार को गद्दी पर बैठने का कोई हक नहीं है. नारायण दास ने कहा कि इस सरकार में भ्रष्टाचार, गिरती कानून व्यवस्था और महिलाओं पर अत्याचार चरम पर है. हेमंत सोरेन ने जो वादा किया था चुनाव के वक़्त उसका अब तक एक भी वादा पूरा नहीं हो पाया है. जनता को छलने वालो को गद्दी से हटाने के लिए यह आंदोलन समय और जनता की मांग है. 

रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर

Tags:BJP's fierce demonstration against Hemant government in deogharbjp jharkhanddeoghar newsthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.