✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

भाजपा का आरोप : युवाओं को रोजगार देने में विफल सरकार, अब छात्रों के आंदोलन को कुचलने की कोशिश

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 11:37:56 PM

रांची(RANCHI): विधानसभा बजट सत्र के 13 वें दिन भी भाजपा सदन के बाहर सरकार को घेरने में लगी है.विपक्षी दल के सभी विधायक हाथों में तख्ती लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं. इस दौरान नियोजन नीति,अवैध खनन,शराब घोटाला सहित अन्य मुद्दों को लेकर सरकार पर हमलावर रही. मुख्य सचेतक विपक्षी दल बिरंची नारायण ने कहा कि हम हंगामा नहीं कर रहे है. हम शराब घोटाले पर बात कर रहे हैं,नियोजन नीति  पर सवाल पूछ रहे हैं. विपक्ष होने के नाते हम इन  सवालों को पूछते रहेंगे जब तक सरकार की ओर से जवाब ना मिल जाये. उन्होंने कहा कि युवा बेरोजगार हैं लेकिन सत्ता में बैठे लोग चैन की नींद में है. जब यह सवाल हम सदन में पूछते है तो इसे हंगामा बोला जाता है अगर यह हंगामा है तो हम विपक्षी दल होने का दायित्व निभाते रहेंगे.

भवनाथपुर विधायक भानु प्राप्त शाही ने कहा कि छात्र को बरगलाया जा रहा है. उन्हें धमका कर उनके आंदोलन को कुचलने की कोशिश कर रहे हैं. छात्र को तीन साल से सरकार सिर्फ आश्वासन दे रही है. अब छात्र 2024 में  सरकार को दिखाएंगे की उन्हें रोजगार क्यों नहीं दिया.

विधायक शशिभूषण मेहता ने कहा कि यह सरकार गूंगी बहरी है. ना जनप्रतिनिधियों की बात सुनती है ना ही जनता की. लेकिन इस बाहरी सरकार को हम जगा कर रहेंगे. यह सरकार युवाओं को रोजगार देने में फेल साबित हुई है. आज तक नियोजन नीति नहीं बना सकी. 2024 में सरकार को यहां के युवा उखाड़ फेखेंगे.

रिपोर्ट: समीर हुसैन 

Tags:jharkhandranchiGovernment failed to provide employment to the youthnow trying to crush the students' movement

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.