✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झामुमो में भाजपा की बड़ी सेंधमारी! कोल्हान टाइगर के घर और क्षेत्र से हटाया JMM का झंडा

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 9:46:01 PM

रांची(RANCHI): कोल्हान टाइगर चंपाई सोरेन के सरायकेला के जिलिंगगोड़ा आवास से झारखंड मुक्ति मोर्चा का झंडा को हटा दिया गया. इसके अलावा पूरे इलाके से JMM का झंडा हटा दिया गया है. यह सब तब हो रहा है जब चंपाई सोरेन के भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज है. इशारा साफ है कि राजनीति में बड़ा उलटफेर होना अब तय माना जा रहा है. किसी भी वक्त चंपाई भाजपा में शामिल हो सकते है. वह भाजपा के बड़े नेताओं के संपर्क में है. साथ ही झामुमो से उनका संपर्क कट गया है.

बता दें कि चंपाई सोरेन झामुमो के एक बड़े नेता है. लेकिन हाल में हुए राजनीति घटनाक्रम के बाद से नाराजगी उभर कर सामने आ रही थी. लेकिन अब नाराजगी जल्द ही सामने आ सकती है. चंपाई सोरेन दिल्ली पहुंच गए है. वह तीन दिनों तक दिल्ली में रह सकते है. इस दौरान भाजपा के कई नेताओं से उनकी मुलाकात होगी. चंपाई सोरेन के संपर्क में भी कई विधायक है. हालांकि और कौन-कौन से नाम है वह सामने नहीं आ सके है.                  

रिपोर्ट:बीरेंद्र मंडल  

Tags:jharkhand politicshemant sorenchampai sorenjmm mlajharkhand cm hemant sorenjharkhand new cm champai sorenjharkhandhemant soren jharkhandjharkhand hemant sorenjharkhand hemant soren newsjharkhand newsjharkand cm hemant sorened summons jharkhand cm hemant sorenjharkhand political crisischampai soren jharkhandhemant soren newswho is champai sorenचंपई सोरेनहेमंत सोरेनझारखंड विधानसभा चुनावchampai soren ex cmchampai soren join bjp

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.