✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दुमका में भाजपा का विधानसभा स्तरीय कार्यशाला की हुई शुरुआत, कई नेता और पूर्व मंत्री रहे मौजूद

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 5:15:04 AM

दुमका(DUMKA): वर्ष 2024 चुनावी वर्ष है. पहले लोक सभा तो वर्ष के अंत मे झारखंड विधानसभा का चुनाव होना है. चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टी द्वारा तैयारी शुरू कर दी गयी है. इसी कड़ी में दुमका में आज से भाजपा का विधानसभा स्तरीय कार्यशाला की शुरुआत की गई है, आज शिकारीपाड़ा विधानसभा स्तरीय कार्यशाला प्रखंड के आसनबनी स्थित अलीगंज मैदान में सम्पन्न हुआ. जिलाध्यक्ष पारितोष सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री लुइस मरांडी शरीक हुई. कार्यशाला में शिकारीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र से काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए. अपने संबोधन में पूर्व मंत्री लुइस मरांडी ने कहा कि बूथ को मजबूत करके ही चुनाव जीता जा सकता है. इसके लिए कार्यकर्ता घर-घर जाकर एक तरफ जहां केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे, वहीं राज्य सरकार की नाकामी को भी जनता के समक्ष रखेंगे.

दिनांक 11 मार्च को जामा विधानसभा स्तरीय कार्यशाला महारो में,  12 मार्च को दुमका विधानसभा स्तरीय कार्यशाला अग्रसेन भवन दुमका में और 14 मार्च को जरमुंडी विधानसभा स्तरीय कार्यशाला तालझारी में निर्धारित है.

ये लोग रहेंगे मौजूद

जिला महामंत्री विवेकानंद राय ने बताया कि उपरोक्त विधानसभा स्तरीय बूथ सशक्तिकरण कार्यशाला निमित्त कार्यकर्ता सम्मेलन में सांसद, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, बूथ सशक्तिकरण कार्य के लिए जिला के संयोजक मंडली, सभी मंडलों के प्रभारी, मंडल के अध्यक्ष/ पदाधिकारी और कार्यसमिति के सदस्यगण, सभी सात मोर्चा के मंडल अध्यक्ष और पदाधिकारी, सभी शक्ति केंद्रों के प्रभारी, संयोजक और सहसंयोजक,  बूथसशक्तिकरण कार्य के लिए मंडल के चार सदस्यीय टोली के सभी सदस्यगण, सभी शक्ति केंद्र के 2-2 अल्पकालीन विस्तारक,  सभी बूथ अध्यक्ष, उस विधानसभा में रहने वाले सभी प्रदेश के पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यगण, जिला के पदाधिकारी और कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा के अध्यक्ष और पदाधिकारी, सभी पूर्व जिलाअध्यक्ष और उस विधानसभा में रहने वाले भारतीय जनता पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता उपस्थिति रहेंगे.

विधानसभा चुनाव में भाजपा को लगी निराशा हाथ

2019 के लोक सभा मे दुमका में भाजपा को भले ही सफलता मिली हो लेकिन उसके बाद सम्पन्न विधान सभा चुनाव और उपचुनाव में भाजपा को निराशा ही हाथ लगी. वर्तमान में जिले के 4 विधानसभा क्षेत्र में से एक पर भी भाजपा का कब्जा नहीं है. संथाल परगना प्रमंडल के कुल 3 लोकसभा सीट में 2 पर भाजपा का कब्जा है जबकि विधानसभा के 18 सीट में से भाजपा को 4 सीट से ही संतोष करना पड़ा. आगामी चुनाव में बेहतर प्रदर्शन को लेकर भाजपा ने अभी से ही तैयारी शुरू कर दी है.

रिपोर्ट: पंचम झा, दुमका  

Tags:BJP's assembly level workshop started in DumkaBJP's assembly level workshopassembly level workshop started in Dumkamany leaders and former ministers were present

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.