✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

भाजपा युवा मोर्चा ने उपायुक्त कार्यालय के पास किया जोरदार प्रदर्शन, घंटो रहा मेन रोड जाम, जानिए मामला

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 12:05:07 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : जमशेदपुर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने साकची कब्रिस्तान में अवैध निर्माण को लेकर जिला के उपायुक्त कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया. साथ ही प्रदर्शन के दौरान कई बार उपायुक्त कार्यालय के पास मेन रोड को जाम कर दिया गया. जिसे पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम हटाया. 

कब्रिस्तान में अवैध निर्माण का आरोप 

युवा भाजपा का आरोप है कि साकची कब्रिस्तान में अवैध निर्माण करवाया जा रहा है जो सही नहीं है. क्योंकि वहां महिला ग्रेजुएट कॉलेज है. इस तरह के अवैध निर्माण से वहां की छात्राओं को परेशानी होगी. इस प्रदर्शन में यूआ कार्यकर्ताओं के साथ-साथ कॉलेज की छात्राओं की भारी संख्या में उपस्थित रहे. इस दौरान जिला के एसपी प्रभात कुमार मौके पर पहुंचे. उनकी गाड़ियों को भी प्रदर्शनकारियों ने रोका इसके बाद एसएसपी अपनी गाड़ी से उतर कर लोगों को समझाने का काफी प्रयास में मगर कोई समझने को तैयार नहीं था. उस दौरान कई बार पुलिस और धक्का-मुक्की भी हुई.

सभी ने माना कब्रिस्तान में अवैध निर्माण है गलत

शोर-शराबे के काफी देर के बाद उपायुक्त के तरफ से भाजपा युवा मोर्चा को शाम 5:00 बजे 15 की संख्या में वार्ता करने के आश्वासन पर कार्यक्रम की समाप्ति की गई. यूआ प्रदेश अध्यक्ष किशल्य तिवारी ने कहा कि जिस प्रकार झारखंड में लव जिहाद का मामला सामने आ रहा है, उस तरह इस प्रकार का अवैध निर्माण करवाना सही नहीं है. बीजेपी जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि कब्रिस्तान के ठीक बगल में ग्रेजुएट कॉलेज है, तो वहां कब्रिस्तान में मदरसे का निर्माण करना उचित नहीं है. उन्होंने कहा कि कब्रिस्तान एक पाम स्थान है. जिसका सभी सम्मन करते है, मगर इस प्रकार अवैध निर्माण करना गलत है. उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य नही बंद नहीं हुआ तो आगे और उगता आंदोलन किया जाएग.

रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.