✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाएगी भाजपा: दीपक प्रकाश

BY -
Ranjana Kumari
Ranjana Kumari
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 9:04:34 AM

रांची (RANCHI): भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश की अध्यक्षता में आज प्रदेश मुख्यालय में पार्टी की महत्वपूर्ण कामकाजी बैठक हुई, जिसमें आगामी 17 सितंबर से 2अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाए जाने का निर्णय लिया गया, वहीं इसके कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा हुई.

बैठक में शमिल हुए ये लोग 

बैठक में नेता विधायक दल एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी ,प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री सांसद आदित्य साहू, बालमुकुंद सहाय, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय, डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, सांसद पीएन सिंह, बीडी राम, संजय सेठ, सुदर्शन भगत, सुनील सोरेन, विधाययक, प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, विभाग, प्रकोष्ठ, प्रकल्प के संयोजक और सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम से जुड़े जिलों के कार्यकर्ता शामिल हुए.

पार्टी के लिए सत्ता सेवा का माध्यम 

बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री की जयंती 2 अक्टूबर तक भाजपा सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाएगी. भाजपा का राजनीतिक उद्देश्य देश और देश वासियों की सेवा है. पार्टी के लिए सत्ता सेवा का माध्यम है. हमारा अंतिम लक्ष्य समाज परिवर्तन से राष्ट्र पुनर्निर्माण,भारत को आत्मनिर्भर और वैभवशाली बनाना.

 पखवाड़ा कार्यक्रम के लिए  इनको मिली जिम्मेवारी

-मोदी@20 पुस्तक विमोचन: भानुप्रताप शाही, प्रेम मित्तल,सांवरमल अग्रवाल.

-प्रदर्शनी, रक्तदान, पुस्तक स्टाल: संजीव अग्रवाल, किसलय तिवारी, नीरज सिंह.

-स्वास्थ्य शिविर: मनोज सिंह, काजल प्रधान, अभिषेक कुमार

-कृत्रिम  अंग, उपकरण: जेपी पटेल, बिरंची नारायण, लक्ष्मी कुमारी.

-टीबी मुक्त भारत: डॉ. राजीव कुमार, डॉ शिवालिक मित्रा, डॉ तान्या.

-कोविड़ टीकाकरण: गंगोत्री कुजूर, डॉ राजीव कुमार.

-वृक्षारोपण एवम स्वच्छता अभियान: राहुल अवस्थी, अमित कुमार,मुकुल ओझा.

-जल ही जीवन अभियान: आरती कुजूर,.

-पंडित दीनदयाल जयंती एवम मन की बात कार्यक्रम: सुबोध सिंह गुड्डू, किसलय तिवारी.

-एक भारत श्रेष्ठ भारत: मनीष जायसवाल,राज सिन्हा, कुमार अमित.

-वोकल फॉर लोकल: विवेक भवानी सिंह, मुनेश्वर साहू, सत्यनारायण सिंह.

-प्रबुद्धजन एवम बुद्धिजीवी सम्मेलन: डॉ उमाशंकर केडिया, मृत्युंजय शर्मा, राजेश शुक्ला, डॉ राजीव कुमार.

-लेख प्रकाशन: शिवपूजन पाठक, योगेंद्र प्रताप सिंह

-प्रधानमंत्री को अभिनंदन एवम शुभकामना पत्र: शशिभूषण भगत,अविनेश कुमार सिंह, अशोक बड़ाइक, अरुण झा, अमित कुमार, डॉ राजश्री जयंती.

-खादी स्वावलंबन स्वच्छता एवम सेवा: मनोज मिश्र,प्रफुल्ल सिंह, जयश्री इंदवार, जयप्रकाश शर्मा

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.