✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

नए क्लेवर में दिखेगी भाजपा! रघुवर की इंट्री से कितना होगा बदलाव

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 2:21:04 AM

रांची(RANCHI): झारखंड में भाजपा फिर से एक बार खुद को मजबूत करने में लगी है. संगठन में बदलाव के साथ साथ नए क्लेवर में भाजपा वापसी करने की तैयारी कर रही है. केन्द्रीय नेतृत्व चुनाव में मिली हार की समीक्षा करने के बाद अब कई नई चीजे देखने को मिलेगी. सबसे पहले पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की संगठन में वापसी होगी. इसके बाद आगे की रणनीति तय की जा सकती है.चर्चा है कि रघुवर दास को राज्य में बड़ी जिम्मेवारी मिलने वाली है. अगर साफ शब्द में कहे तो अंदर खाने तैयारी सब हो गई बस ऐलान होना बाकी है.

दरअसल झारखंड में हार के बाद प्रदेश भाजपा सुस्त पड़ गई. प्रदेश कार्यालय से लेकर कार्यकर्ता इस हार से सदमे में थे. तभी ओडिसा के राज्यपाल का इस्तीफा हुआ और वापस झारखंड लौटने की चर्चा शुरू हुई. रघुवर दास झारखंड पहुँच भी गए. इसके बाद अब भाजपा का दामन थाम कर आगे की राजनीति करेंगे. लेकिन ऐसे में अब रघुवर को क्या जिम्मेवारी मिलेगी यह बड़ा सवाल है.

इस सवाल का जवाब बस कुछ दिन में सभी को मिलेगा. लेकिन एक चीज साफ है कि बाबूलाल के जगह नया चेहरा प्रदेश संगठन की कमान संभालते दिखेगा. अब इस नया चेहरा में रघुवर दास भी हो सकते है.क्योंकि पूर्वमें भी वह प्रदेश भाजपा को संभाल चुके है. साथ ही झारखंड के मुख्यमंत्री रह चुके है. तो बड़ी जिम्मेवारी इनके कंधे पर केन्द्रीय कमिटी दे सकती है.

रघुवर की चर्चा के साथ ही प्रदेश के तमाम नेता दास के पास हाजरी लगाना भी शुरू कर चुके है. औपचारिक मुलाकात कर खुद का चेहरा चमकाने में सभी नेता लगे है.एक तरफ भाजपा प्रदेश कार्यालय में सन्नाटा है तो दूसरी ओर रघुवर दास के रांची और जमशेदपुर आवास में भीड़ दिख रही है. इससे साफ है कि सभी को जानकारी मिल चुकी है कि आगे अब रघुवर ही नैया पार करेंगे.                                  

Tags:raghubar dasraghuvar dasraghubar das latest newsraghubar das liveraghubar das newscm raghubar dasraghubar das news liveraghubar das today newsraghubar das resigns liveraghubar das jharkhandraghubar das odisha governorraghubar das resigns governor postjharkhand bjp president raghubar dasraghuvar das newsjharkhand cm raghubar dasjharkhand cm raghuvar dasraghubar das bjpraghuvar das cmcm raghuvar dasraghubar das resignsjharkhand newsjharkhand election 2024jharkhandjharkhand politicsjharkhand electionjharkhand bjpjharkhand assembly election 2024jharkhand electionsjharkhand election result 2024jharkhand assembly electionjharkhand assembly electionsbjp jharkhandjharkhand election resultbjp in jharkhandjharkhand resultjharkhand latest newsjharkhand election newsbihar jharkhandjharkhand pollsjharkhand bjp newsjharkhand samacharjharkhand news live

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.