✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झामुमो के गढ़ में बीजेपी का प्रशिक्षण शिविर, 2024 की तैयारी में जुटी भाजपा

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 10:07:56 AM

दुमका(DUMKA): भाजपा मिशन 2024 में जुट गई है. झामुमो के गढ़ माने जाने वाले संथाल परगना प्रमंडल में अपनी मजबूत पकड़ बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी अभी से ही तैयारी शुरू कर दी है. मिशन 2024 को लेकर भरतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश स्तर के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आज उद्घाटन हुआ. अनुसूचित जनजाति मोर्चा के इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव सहित कई नेताओं ने संयुक्त रूप से प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन किया.

आदिवासी समाज में बीजेपी की मजबूत पकड़ लक्ष्य  

तीन दिवसीय इस प्रशिक्षण शिविर में आये हुए अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संथाल परगना के जनजाति क्षेत्रों में अपनी महत्वपूर्ण योगदान देकर पार्टी को मजबूत बनाने का मंत्र दिया गया. इससे आने वाले समय में आदिवासी समाज में भारतीय जनता पार्टी अपनी मजबूत पकड़ बना कर जेएमएम के गढ़ संथाल परगना के किले को भेद सकें. बीजेपी को पता है कि अगर सत्ता हासिल करना है तो संथाल परगना में अपनी मजबूत पकड़ बनाना होगा जिसको देखते हुए बीजेपी के नेताओं ने प्रशिक्षण शिविर में भाग लेकर राजनीतिक पहलुओं पर चर्चा की. जन-जन तक केंद्र सरकार की योजनाएं पहुंचे, इसकी तैयारी को लेकर भी प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को बताया गया.

बीजेपी का मॉनसून 2029 तक है मजबूत

अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव ने कहा कि तीन दिनों तक चलने वाले एसटी मोर्चा के इस कार्यक्रम में दो दिनों तक प्रशिक्षण कार्य किये जायेंगे. वहीं अंतिम दिन एसटी मोर्चा के कार्यकरणी की बैठक होगी. राष्ट्रवाद के तहत अपनी संस्कृति सदभावना, सेवा को लेकर जो बीजेपी का मूलमंत्र है, उसके तहत प्रशिक्षण लेकर अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी सामाजिक राजनीति करती है. कुर्सी के लिए नही करती है. सत्ता हमारे पार्टी के लिए साधन है. इसमें कौन किसका गढ़ है ये हमलोग नही देखते. हमलोग पूरे राज्य में अपनी मजबूत पकड़ बनाने के लिए काम करते हैं. उन्होंने कहा कि जब बरसात का मौसम आता है तो कहीं कहीं मानसून कमजोर हो जाती है, लेकिन आने वाले 2024, 2029 में बीजेपी का मॉनसून मजबूत होगा.

वहीं अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शिव शंकर उरांव ने कहा कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से पूरे राज्य के कार्यकर्ताओं को एक अलग ऊर्जा मिलेगी. सिधो कान्हू के इस पावन धरती में जिस तरह से अंग्रेजों को हुल रोकने के लिए मार्शल लॉ लगाना पड़ा था. उसी तरह इस पावन धरती से हमारे कार्यकर्ता एक अलग ऊर्जा यहां से लेकर मजबूत होंगे.

रिपोर्ट: पंचम झा,दुमका 

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.